कानपुर देहात

कांग्रेस पार्टी ने देश को खोखला करने का प्रयास किया जिसे मोदी ने बचा लिया : सांसद देवेंद्र सिंह भोले

अकबरपुर लोक सभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते 70 साल से भ्रष्टाचार करती आ रही है आज भी उसके राज्यसभा सांसद देश को खोखला करने में लिप्त हैं अच्छा हुआ कि मोदी ने समय रहते बचा लिया अन्यथा देश की भावी पीढ़ी कटोरा लेकर भीख मांगने पर मजबूर होती।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर लोक सभा के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीते 70 साल से भ्रष्टाचार करती आ रही है आज भी उसके राज्यसभा सांसद देश को खोखला करने में लिप्त हैं अच्छा हुआ कि मोदी ने समय रहते बचा लिया अन्यथा देश की भावी पीढ़ी कटोरा लेकर भीख मांगने पर मजबूर होती। श्री भोले कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित ओवरब्रिज के नीचे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित धरना एवं पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा कांग्रेस की राजनीति को करने वाले संसद की काली कमाई जो 350 करोड़ को पार कर गई है जो भ्रष्टाचार करके अर्जित की गई थी कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति सद्भावना को जाग्रत करती है ऐसे भृष्ट राजनीति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा अकबरपुर पुल के नीचे कांग्रेस का जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कांग्रेस पार्टी एक भ्रष्टाचारी पार्टी है यह पार्टी देश को खोखला करने का कोई भी प्रयास नहीं छोड़ती है जब देश की रक्षा का समय आता है तब यह पार्टी अपने देश के सैनिकों के खिलाफ ही सबूत मांगती है झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालय से आयकर विभाग को 350 करोड़ रुपए बरामद हो चुके हैं मशीन अभी भी नोट गिरने का काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी का जन्म ही भ्रष्टाचार से हुआ है इतनी बड़ी रकम रिकवर होना इसका  प्रमाण है भाजपा  जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि ये मोहब्बत की कौन सी दुकान है। भ्रष्टाचार की मूर्ति है कांग्रेस पार्टी। कांग्रेस पार्टी को घोटाला पार्टी कहे तो अतिसयोक्त नहीं होगा उनकी जब-जब सरकार है रही इन्होंने देश को लूटने का काम किया है 350 करोड़ रिकवर होने के बाद भी अभी भी नोटों की गिनती जारी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश तिवारी, मदन पांडे, राजेंद्र सिंह चौहान, बंस लाल कटियार, शिव वीर भदोरिया, परवेश कटियार, पूर्व महासचिव विनोद तिवारी,पूर्व उपाध्यक्ष बाल जी शुक्ल, श्यामू शुक्ल, गोपाल सैनी, रेणुका सचान, स्वतंत्र पासवान, दिनेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, तन्नू शंखवार, विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पूर्व चेयरमैन रामप्रकाश अग्रवाल उर्फ चुन्नू बाबू के आकस्मिक निधन पर नगर पालिका परिसर मे शोक संवेदना व्यक्त कर दी गई श्रद्धांजलि

पुखरायां।मंगलवार को नगर पालिका परिषद पुखरायां के सम्मानित पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल (चुन्नू बाबू) के…

2 hours ago

कानपुर देहात में वृद्ध महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते 4 मई को उधारी के चंद रुपयों के पीछे एक वृद्ध…

2 hours ago

घाटमपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, आपका दिया गया हर एक वोट देश में बदलाव की गारंटी होगा

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास बुधवार…

2 hours ago

रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार घायल

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर के हमीरपुर रोड स्थित गुजैला गांव के पास खेत से लौट…

3 hours ago

साढ़ मे रुपए मांगने से गुस्साए भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या

घाटमपुर कानपुर नगर। साढ़ थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव में रुपए मांगने से गुस्साए भाई…

3 hours ago

अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, चार घायल दो रेफर

घाटमपुर कानपुर नगर। शादी समारोह में शामिल होने आए बरातियो से भारी ऑटो लौटते समय…

3 hours ago

This website uses cookies.