Categories: Uncategorized

कानपुर देहात : पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक संपन्न,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

 

  • जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने आए हुए सभी 6 जिलों के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया

 

अकबरपुर कानपुर देहात ।भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात कानपुर कमिश्नरी के 6 जिलों कानपुर  फर्रुखाबाद  कन्नौज औरैया  इटावा  कानपुर देहात के पंचायत चुनाव की बैठक अकबरपुर डिग्री कॉलेज में संपन्न हुई इस पंचायत चुनाव बैठक में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह जी मुख्य अतिथि थे दयाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में 6 जिलों के आए हुए पंचायत चुनाव के संयोजको जिला पंचायत सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित हुए कहा भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है इसका मुख्य उद्देश्य जनता की विशुद्ध सेवा करना है अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति को समृद्ध बनाना है भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ईमानदारी के बल पर केंद्र में प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में भारी बहुमत के साथ परचम लहराया है लोगों ने उनकी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा जनता की सेवा के बल पर ही सत्ता पर बैठाया है भारतीय जनता पार्टी गरीबों के उत्थान लिए प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए लगातार तत्पर है जिस प्रकार करो ना काल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए जनता की सेवा करने का काम किया है जबकि दूसरी पार्टी प्रदेश सरकार को बदनाम करने का काम कर रही हैं सुनियोजित साजिश करके दंगे फैलाने की राजनीति हो सांप्रदायिक दंगा कराने की बात हो यह पार्टियां सत्ता पाने के लिए कर रही है लेकिन इन की साजिश कभी सफल नहीं हो पाएगी जिला पंचायत चुनाव में पिछली सरकारों ने जिस प्रकार धांधली की थी और अपने प्रत्याशियों को सुनियोजित साजिश के तहत जिताया था लेकिन अब उनकी धांधली नहीं चलेगी समाजवादी पार्टी एवं बसपा पार्टी का वंशवाद जनता जान चुकी है सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में जाकर के भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों को बताएं  बूथ से सेक्टर तक अपनी मजबूती करें क्षेत्र में जब तक  भारतीय जनता पार्टी के  जिला पंचायत सदस्य नहीं होंगे  तब तक भ्रष्टाचार दूर नहीं किया जा सकता  इसलिए आवश्यक है  भारतीय जनता पार्टी के अत्यधिक जिला पंचायत अध्यक्ष  चुनकर आए  ताकि क्षेत्र का विधिवत विकास हो सके भारतीय जनता पार्टी उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट देगी जो भारतीय जनता पार्टी के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

एटा के सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड जी ने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है किसानों के लिए चाहे ऋण माफी हो चाहे रु 6000 प्रति वर्ष भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही दिया जा रहा है निश्चित ही आने वाले समय में किसान बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा

जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने आए हुए सभी 6 जिलों के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रेषित किया

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह विधायक विनय वर्मा डेविड जी क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान विधायक प्रतिभा शुक्ला निर्मला संखवार पंचायत चुनाव प्रभारी डॉ विवेक द्विवेदी कार्यक्रम संयोजक डॉ सतीश शुक्ला श्याम सिंह सिसोदिया राहुल अग्निहोत्री बंसलाल कटियार राजेश सचान राजेश तिवारी मदन पांडे  अंशु तिवारी अंशु त्रिपाठी बबलू कटियार ज्योत्स्ना कटियार मलखान सिंह चौहान बबलू शुक्ला राम राज कुशवाहा के पी सिंह रामनरेश भदोरिया सत्येंद्र भदोरिया श्याम बिहारी शुक्ला रजोल विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

16 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

17 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

17 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

20 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

23 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

23 hours ago

This website uses cookies.