मेरठ, अमन यात्रा । गुरुवार को 580 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने सर्किट हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आए। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए दावा किया कि 2022 विस चुनाव में भाजपा का विजय अभियान जारी रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहली सरकारों में सड़कें केवल कागजों में बनती थी, लेकिन अब धरातल पर नजर आती हैं। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन पर कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस का प्रायोजित चुनावी आंदोलन है। किसान आंदोलन के बहाने सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है। मंडल की सात सड़कों का नामकरण किया, इनमें चार मेरठ और तीन बागपत की हैं।

 

विकास की पटरी पर दौड़ रही