कानपुर देहात

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मौजूद लोगों को संबोधित किया

खरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को निराश्रित,लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को निराश्रित,लाचार तथा असहायों को भीषण शीत से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मौजूद लोगों को संबोधित किया।बताते चलें कि कानपुर देहात समेत समूचा उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में है।केवल जरूरी कार्यों में ही लोग घर से बाहर नज़र आ रहे हैं।

वहीं गांवों,कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।प्रशासन ने भी निराश्रित,लाचार तथा असहाय को भीषण ठंड से बचाने हेतु कवायद तेज कर दी है।इसी के चलते पुखरायां कस्बे के नगर पालिका परिषद में सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने करीब 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि इन दिनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिखा रही है।

ऐसे में  निराश्रित और आसमान में रहने को मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद,हर नगर में रैन बसेरों का इंतजाम किया है।प्रत्येक दिन उनके लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है।इस मौके पर उपजिलाधिकारी भोगनीपुर राजकुमार चौधरी,चेयरमैन पूनम दिवाकर,अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार,चेयरमैन प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर आदि मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

भगवान बुद्ध ने दिया करुणा मानवता का संदेश संचालक एसएससी क्लासेस जीतेंद्र संखवार

पुखरायां।कानपुर देहात के बरगवां गांव में शनिवार को पांच दिवसीय बौद्ध कथा का शुभारंभ किया…

3 mins ago

विद्यार्थियों ने सेल्फी पाइंट बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक

कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की जागरूकता के लिए जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान…

6 mins ago

मतदाता,मतदाता सूची में अपने नाम, बूथ एवं बी०एल०ओ० आदि की जानकारी हेतु करे संपर्क।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद…

3 hours ago

गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय बच्चों को दिया जाएगा ऑनलाइन गृह कार्य

कानपुर देहात। इस बार आपके खुशी के पलों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने वाली…

3 hours ago

राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज सेवा का अवसर मांग रहे हैं – योगी आदित्यनाथ

अमन यात्रा ब्यूरो। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के झींझक कस्बा में प्रचार के आखिरी दिन प्रदेश…

3 hours ago

भारत विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है- अनिल शुक्ल वारसी पूर्व सांसद

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की प्रेस वार्ता अनिल शुक्ला वारसी ने…

3 hours ago

This website uses cookies.