कैम्पों में ज्यादा से ज्यादा बनाये जाये किसानों के क्रेडिट कार्ड, लापरवाही पर होगी कार्यवाही : सीडीओ सौम्या

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने शासन के निर्देशों के तहत जनपद के समस्त पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर संतृप्त किये जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक एक त्वरित अभियान चलाये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई,

कानपुर देहात,अमन यात्रा : जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने शासन के निर्देशों के तहत जनपद के समस्त पात्र कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान कर संतृप्त किये जाने के उद्देश्य से दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक एक त्वरित अभियान चलाये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित हुई, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुई है।

जिसके क्रम में जनपद में करीब 46 प्रतिशत किसानों के क्रेडिट कार्ड बन चुके है, तथा कैम्प के माध्यम से बचे हुए किसानों के क्रेडिट कार्ड बनाये जायेंगे। कैम्प में लेखपाल, बैक कर्मचारी, बीएलई, बीसी सखी आदि द्वारा संचालित किये जायेंगे, इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, केवाईसी, एनईसी, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि कैम्प में लाना होगा जिससे कि उनका तत्काल क्रेडिट कार्ड बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों शत प्रतिशत क्रेडिट कार्ड बनाये जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी, बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि एसबीआई बैंक के अधिकारी शासन की योजनाओं में सहयोग नही कर रहे है,

इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एसबीआई बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य के प्रगति सुधार लाये अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सम्बन्धित बैंक के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनआरएलएम, मनरेगा, उद्योग, जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग, डूडा विभाग, उद्यान विभाग आदि विभागों में चली रही योजनाओं में सहयोग करें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर सभी बैंकों के अधिकारीगण एव विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

6 hours ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

8 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

8 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

12 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.