Categories: गीत

क्यों भारत में जलती रहती,सदा सुहागिन नारी है।

        

क्यों भारत में जलती रहती, सदा सुहागिन नारी है।

जन मानस क्यों बेसुध रहता, यह कैसी लाचारी है।।

पुत्र जन्म लेते ही घर में, लहर खुषी की छा जाती।

लेकिन कन्या इस धरती पर, एक समस्या बन जाती।

पाल पोष कर किया सयाना, पढ.ने में भारी पड.ती है।

पास पिता के नहीं है पैसा, इस पर कुवॉरी रहती है।

पीले कैसे हाथ करें वे, घर में चिंता भारी है।।

जन मानस क्यों बेसुध रहता, यह कैसी लाचारी है।।1।।

धन वालों की इस दुनिया में, निर्धन बैठे रोते हैं।

जिनके घर में सजी बारातें, वे ही सब कुछ खोते हैं।

डोली सजकर इक बाला की, साजन के घर जाती है।

किन्तु दहेज के कारण वह, पल-पल पीड़ा पाती है।

भूखे रह कर देती खुषिया, फिर भी उनसे हारी है।।

जन मानस क्यों बेसुध रहता, यह कैसी लाचारी है।।2।।

रोज सुबह इक नई खबर, आती है अखबारों में।

मांग के खातिर नारी बिकती, पुरुषों के बाजारों में।

भूखी नजरें कोमल काया, सिसकी गुमसुम रहती है।

लाज बचाने को पल-पल, वह यूँ ही घुटती रहती है।

दहेज नहीं यह दानव भारी, मारे अबला नारी है।

जन मानस क्यों बेसुध रहता, यह कैसी लाचारी है।।3।।

दूर भगा दें इस दुनिया से, जो मांग यहॉ पर रहती है।

अस्तित्व मिटाती नारी का वह, देष कलंकित करती है।

प्रेम बढ़ा कर दर्द मिटा दें, मानव की भाषा कहती है।

करें सुरक्षा नारी की हम, जो कष्ट यहां पर सहती है।

सोच के देखो दिल में अपने, क्या दौलत सब पे भ।री है।।

जन मानस क्यों बेसुध रहता, यह कैसी लाचारी है।।4।।

मौलिक एवं स्वरचित

         राम सेवक वर्मा

विवेकानन्द नगर पुखरायां कानपुर देहात उ0प्र0

मो0-9454344282

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

56 mins ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

19 hours ago

स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय…

21 hours ago

निर्वाचन ड्यूटी में लगे सभी कार्मिकों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की अपील

कानपुर देहात। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 की अध्यक्षता में विकास भवन कार्यालय में हुई…

21 hours ago

This website uses cookies.