खेल सामग्री का बजट कितना किया खर्च विद्यालय पहुंचकर जाचेंगे अधिकारी

जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा कि महीने भर में स्कूल प्रशासन ने कितनी खेल सामग्री खरीदी। साथ ही किस कंपनी का सामान क्रय किया गया। खेलकूद सामग्री के नाम पर खानापूर्ति करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी

कानपुर देहात। जिले के परिषदीय विद्यालयों में खेलकूद सामग्री की जांच होगी। पता लगाया जाएगा कि महीने भर में स्कूल प्रशासन ने कितनी खेल सामग्री खरीदी। साथ ही किस कंपनी का सामान क्रय किया गया। खेलकूद सामग्री के नाम पर खानापूर्ति करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक की टीम बनाई गई है। लास्ट मई से टीम विद्यालयों में पहुंचना शुरू करेगी।
जिले में 1925 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग एक ओर जहां परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। इसके तहत बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं शारीरिक और मानसिक विकास पर भी नजर है। इसी क्रम में शासन ने मार्च में परिषदीय स्कूलों में खेलकूद सामग्री के लिए धनराशि जारी की है। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार जबकि उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को दस-दस हजार रुपये खेल सामग्री खरीदने हेतु जारी किए गए हैं। प्राथमिक स्कूलों को 11 जबकि जूनियर स्तर पर 16 प्रकार की खेल सामग्री खरीदी जानी थी। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पारंपरिक खेलों खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल के साथ ही एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज व कैरम आदि में दक्ष बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार करीब महीने भर बाद भी बड़ी संख्या में विद्यालयों ने खेल सामग्री नहीं खरीदी है जबकि कई विद्यालयों ने चुनिंदा सामान खरीदकर कोरम पूरा कर लिया। शिकायत मिलने पर विभाग ने अब एक-एक विद्यालय का भौतिक सत्यापन करने की योजना बनाई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि स्कूल के एसएमसी खाते में पैसा भेजा गया था। उन्हें ही गुणवत्तापरक निर्धारित मानक के अनुसार खेल सामग्री खरीदनी थी। जांच की जाएगी अगर किसी भी स्तर पर खामी पाई जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक पर कार्यवाही की जाएगी।

Author: anas quraishi

SABSE PAHLE

anas quraishi

SABSE PAHLE

Recent Posts

रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने से किया इनकार

राहुल कुमार/झींझक : रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर ग्रामीणों ने वोट डालने…

2 hours ago

संविलियन विद्यालय में एडीजी आलोक सिंह ने किया बूथ का निरीक्षण

सतीश कुमार, रनियां,अमन यात्रा। नगर पंचायत रनियां व गांवों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह…

3 hours ago

देश की तरक्की और विकास के लिए युवाओं ने किया मतदान

रनियां। हाथ में आईडी कार्ड और वोटर पर्ची। उत्साह भी था और ललक भी वोटिंग करने…

3 hours ago

दिव्यांगों और बुजुर्गों ने भी दिखाया उत्साह  

रनियां। मतदान में दिव्यांग और बुजुर्ग महिला पुरुष भी पीछे नहीं रहे। इसी कारण पोलिंग…

3 hours ago

मौसम का पारा बढ़ने के साथ ही बढ़ा मतदान प्रतिशत

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : लोकतंत्र की मजबूती के लिए होने वाले लोकसभा 2024 के…

4 hours ago

मानवता के मसीहा थे निरंकारी बाबा हरदेव निरंकारी बहन संतोषी

भोगनीपुर कानपुर देहात। संत निरंकारी मिशन के पूर्व प्रमुख निरंकारी बाबा हरदेव सिंह मानवता के…

8 hours ago

This website uses cookies.