गुरु की कृपा से शिष्य का मार्ग आसान होता है : जिलाधिकारी

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व  पर नगर के शिव गैलेक्सी  में गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

दिबियापुर,औरैया। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व  पर नगर के शिव गैलेक्सी  में गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने  शिक्षक एवं प्रधानाचार्य के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए शिक्षक मंडल के साथ अपने को संबद्ध किया तथा सभागार में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के एवं उपस्थित भाजपा के पदाधिकारियों प्रबुद्ध वर्ग के बीच गुरु और शिष्य का संबंध सेतु के समान बताते हुए कहा कि गुरु की कृपा से शिष्य का मार्ग आसान होता है।
विद्वान एवं तुलसीकृत रामचरितमानस के व्याख्याता जिलाधिकारी ने अपना सारगर्भित उद्बोधन देकर उपस्थित जनमानस को कृतार्थ कर दिया। वहीं उन्होंने योग गुरु योगाचार्य श्री कृष्ण कुमार सोनू भैया व योग प्रशिक्षिका  रीता चंदेरिया की  अपने संबोधन में चर्चा कर प्रशंसा की। कार्यकम को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह , अध्यक्षता कर रहे सेहुद मंदिर के महंत बाल योगी रामप्रिय दास महाराज,शिक्षक नेता मोहन कृष्ण त्रिवेदी ,अरुण त्रिपाठी , कार्यकम आयोजक उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं योग आयोजन समिति के संयोजक तथा शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक  राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य , संयोजक चंद्रकांती मिश्रा, राघव मिश्रा व महेश पांडेय , पंडित बृज किशोर तिवारी,सुमन चतुर्वेदी आदि ने भी गुरु के विषय में प्रकाश डाला। कार्यकम से पूर्व आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने मुख्य अतिथि का मालार्पण  व राम दरबार का स्मृति चिह्न व शाल ओढाकर  सम्मानित किया। वहीं जिलाधिकारी ने गुरुजनों का मालार्पण कर सम्मान किया।
इससे पूर्व  कार्यकम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के बाद जनपद के विद्वान जिलाधिकारी की सर्वत्र प्रशंसा होते देखी गई। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतिष्ठानों के प्रबंध निदेशक व  समाजसेवी राघव मिश्र ने समस्त अतिथियों एवं आमंत्रित विद्वान शिक्षा मनीषियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप मिश्रा, कमलेश द्विवेदी, मनमोहन सिंह सैगर , धर्मेंद्र गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला , पंकज तिवारी ,विकास त्रिपाठी , आकाश मिश्रा , ललिता दिवाकर ,रीता चंदेरिया, डॉ अरविंद कुमार शुक्ला, डॉ रामचंद दीक्षित , सभासद राहुल दीक्षित, श्रद्धा चौहान , डॉक्टर अभिनंदन त्रिपाठी रमेश सिंह चतुर्वेदी , अवधेश शुक्ला आदि  सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का  संचालन मनोज दुबे ने किया।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

3 hours ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

5 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

5 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

9 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.