कानपुर देहात

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए शासन, प्रशासन निरंतर कर रहा है प्रयास

शासन के निर्देशों व जिलाधिकारी आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में डीसी एन0आर0एल0एम गंगाराम वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए शासन, प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है, इसीक्रम में समूह की महिलाओं को ‘‘विद्युत सखी‘‘ के रूप में चयन किया जा रहा है।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों व जिलाधिकारी आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में डीसी एन0आर0एल0एम गंगाराम वर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए शासन, प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहा है, इसीक्रम में समूह की महिलाओं को ‘‘विद्युत सखी‘‘ के रूप में चयन किया जा रहा है, अब तक 618 ग्राम पंचायतों में से 198 ग्राम पंचायतों में विद्युत सखियों का चयन किया जा चुका है, शेष के चयन की प्रक्रिया शीघ्र ही कर ली जायेगी, ये विद्युत सखिया सम्बन्धित ग्राम पंचायतों में विद्युत बिल वसूली का कार्य करेंगी, जिसके लिए उन्हें निर्धारित कमीशन व मानदेय दिया जायेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि जो विद्युत सखियां सक्रिय नहीं रहेंगी उन्हें हटाकर दूसरे का चयन किया जायेगा। विद्युत सखियां की समस्याओं, सुझाव के लिए प्रत्येक सप्ताह ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में बैठक की जायेगी, जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओें से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर विचार विर्मश कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जायेगा। डी0सी0 एन0आर0एल0एम ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से ही बैंक सखी, बी0सी0 सखी पूर्व से कार्यरत है, जो ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सम्बन्धी सुविधाऐं ग्रामीणों को उपलब्ध करवा रहीं है।

जिलाधिकारी का प्रयास है कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक प्रक्रिया से जोड़कर उनका सामाजिक, आर्थिक, उन्नयन किया जाये। जैसा कि विदित है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं का ही चयन विद्युत सखी व बैंक सखी के रूप में किया जाता है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने ई रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत चार गंभीर,परिजन बेहाल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां गुरुवार शाम मुंगीसापुर…

10 hours ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए बीएसए ने थीम सांग किया लांच

राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…

21 hours ago

अकबरपुर महाविद्यालय परिसर में पुर्तगाल के गणितज्ञ प्रोफेसर टियागा ने दिया अतिथि व्याख्यान

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…

22 hours ago

इस तारीख से इस तारीख तक बन्द रहेंगी शराब की दुकानें

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…

22 hours ago

NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के नेतृत्व में NSUI छात्र पंचायत का आयोजन

कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…

24 hours ago

प्ले एंड एंजॉय गतिविधियों से बढ़ाई जाएगी परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थित

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…

24 hours ago

This website uses cookies.