एजेंसी, लखनऊ। शासन ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के छह और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इन सभी अफसरों की तैनाती विशेष सुरक्षा बल में की गई है।
एडीजी प्रशासन नीरा रावत की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय प्रदीप कुमार वर्मा को उप सेनानायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल लखनऊ, एएसपी पीटीएस मेरठ अवनीश कुमार को उप सेनानायक दूसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गोरखपुर, एएसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय सुरेश चंद्र रावत को उप सेनानायक तीसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल प्रयागराज, एएसपी एसीओ मुख्यालय जीतेन्द्र सिंह को उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी विशेष सुरक्षा बल मथुरा, एएसपी-सेक्टर आफिसर सीसीबीआईडी वाराणसी डॉ. कृष्ण गोपाल को उप सेनानायक 5वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल सहारनपुर तथा सहायक सेनानायक-उप सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र अभय कुमार मिश्र को उप सेनानायक 6वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल अयोध्या के पद पर स्थानान्तरित किया गया है।
राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…
कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…
सुशील त्रिवेदी l मतदाता जागरूकता को लेकर आज सरवन खेड़ा ब्लॉक के बीएस मॉडर्न स्कूल…
This website uses cookies.