कानपुर देहात

जनपद में पत्रकार वाटिका के रूप में चलाई गई नई मुहीम

जल वायु परिवर्तन हेतु हम सभी जिम्मेदार। जल दोहन, वायु प्रदूषण एवं वृक्षों का कटान रोकने से सुधरेगा पर्यावरण। उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार वाटिका में वृक्षारोपण के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किये।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जल वायु परिवर्तन हेतु हम सभी जिम्मेदार। जल दोहन, वायु प्रदूषण एवं वृक्षों का कटान रोकने से सुधरेगा पर्यावरण। उक्त उद्गार आज जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में आज कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकार वाटिका में वृक्षारोपण के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा अपने उद्बोधन में व्यक्त किये। आज जनपद में वृक्षारोपण अभियान को एक नई सोच के रूप में उभारने एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु पत्रकारों को सम्मिलित करते हुए जन सहभागिता का नया उदाहरण जनपद कानपुर देहात के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईको गार्डन में पत्रकार वाटिका का पत्रकाओं द्वारा वृक्षारोपण कर प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जिला वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन का असर हम सभी देख रहे हैं, जिसका कारण अत्यधिक जल दोहन, वृक्षों का कटान, वायु प्रदूषण आदि हैं।

 

उन्होंने कहा कि ईको पार्क में प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण होता है एवं कुछ वृक्ष सूख भी जाते हैं। इस बार 01 जुलाई 2022 से वृक्षारोपण किया जा रहा है, वृक्षारोपण महा अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है एवं सभी द्वारा इस अभियान में श्रमदान कर रोपित वृक्षों को जीवित रखने में अपना सहयोग देने से ही पर्यावरण में सुधार दिखेगा। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी नरेंद्र मोहन द्वारा कहा गया कि अपने पर्यावरण एवं आगे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु हम सभी को अपना महत्वपूर्ण योगदान जिम्मेदारी मानते हुए निभाना है एवं पृथ्वी को बचाने हेतु हमारे प्रयास समाज व जन मानस में प्रभावी रूप से प्रदर्शित होंते दिखने चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2022 तक आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 का संचालन किया जाएगा, जिसके उपरांत भी विभिन्न प्रयासों से अपना सहयोग देने हेतु हमें सभी को प्रात्साहित करना है।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी अकबरपुर द्वारा भी ईको गार्डन में रोपित वृक्षों को संरक्षित करने एवं ईको गार्डन का कायाकल्प करने हेतु वक्त की मांग की एवं आगामी दो माह में प्रगति प्रदर्शित होने हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने जिला वनाधिकारी से ईको गार्डन में औषधि वाटिका को स्थापित किये जाने की मांग की एवं जन सहभागिता की भी अपील की।जिसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी सौम्य पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी गौरव कुमार भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति में पत्रकारों द्वारा पत्रकार वाटिका में वृक्ष रोपित किये गए एवं उन्हें संरक्षित करने का भी प्रण लिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सौम्य पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी गौरव कुमार भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी अकबरपुर सहित समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

4 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

4 hours ago

कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…

4 hours ago

वीडियोज के जरिए अध्यापन कार्य का डायट करेगा मूल्यांकन

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शिक्षण कार्य का अब मूल्यांकन किया…

6 hours ago

This website uses cookies.