जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय आविष्कार लैब में की गई विजिट

शुक्रवार को राजकीय कन्या विद्यालय , दिबियापुर के प्रांगण में ग्रीन दिबियापुर अभियान के कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और उनके साथ उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित हुए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत यूनिसेड द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में अवंत परियोजना के कार्यक्रम का संचालन विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।

अमन यात्रा, दिबियापुर,औरैया। शुक्रवार को राजकीय कन्या विद्यालय , दिबियापुर के प्रांगण में ग्रीन दिबियापुर अभियान के कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश और उनके साथ उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित हुए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत यूनिसेड द्वारा परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने की दिशा में अवंत परियोजना के कार्यक्रम का संचालन विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।  विद्यालय प्रांगण में यूनिसेड और गेल (इंडिया) लि०,पाता के आर्थिक सहयोग से स्थापित राष्ट्रीय आविष्कार लैब में जिलाधिकारी द्वारा विजिट किया गया। उन्होंने संस्था यूनिसेड के द्वारा जनपद औरैया व अन्य जिलों एवम 11 राज्यों में चल रहे कार्यक्रम के बारे में बारीकी से समझा। उनको युनिसेड टीम के द्वारा जनपद औरैया के 230 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे सोलर स्मार्ट क्लास और 5 विद्यालयों में संचालित गेल हरित शिक्षा संसाधन केंद्र की जानकारी दी गई।

सोलर स्मार्ट कक्ष के लिए दिए जाने वाले उपकरणों जैसे कि सोलर पैनल, बैटरी, इन्वर्टर, प्रोजेक्टर, विज्ञान और गणित किट के बारे में भी बताया गया।जिसको डीएम द्वारा लैब में देखा और समझा गया। गेल ग्रीन एजुकेशन की योजना के तहत दिए गए सोलर पंम्प, बायो डाईजेस्टर, सोलर प्योरीफायर, पुस्तकालय, रसायन मुक्त सब्जी वाटिका के बारे में भी विस्तार से बताया गया। यूनिसेड संस्था विभिन्न राज्यों  में अलग-अलग योजनाएं जैसे कि आरएए , एटीएल, आईसीटी, सीएएल, एस्ट्रोनॉमी क्लब, कुपोषण मुक्त भारत योजना संचालित कर रही है। उन्होंने लैब में भी बच्चों के प्रोजेक्टर क्लास को देखा और उसकी गुणवत्ता को परखा।

लैब में ही विद्यालय के बच्चों ने जिलाधिकारी से अपने-अपने प्रश्न पूछें और उन्होंने बच्चों के प्रश्नों के जवाब देकर बच्चों संतुष्ट भी किया। लैब में जिलाधिकारी द्वारा संस्था यूनिसेड द्वारा नए कार्यक्रम कुपोषण मुक्त भारत अभियान की शुरुआत करने की भी बात कही गई। जिलाधिकारी ने यूनिसेड संस्था द्वारा जनपद औरैया में चल रहे कार्यक्रम और योजनाओं की काफी प्रशंसा की और यूनिसेड टीम का उत्साहबर्द्धन भी किया

Author: Pranshu Gupta

Pranshu Gupta

Recent Posts

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

1 hour ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

1 hour ago

भोगनीपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…

1 hour ago

खेल और गतिविधियों से सीखकर बच्चे बनते हैं प्रतिभाशाली

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…

2 hours ago

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

17 hours ago

This website uses cookies.