जालौन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के संबंध में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिया डीएम को ज्ञापन

जिला जालौन की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सैंगर के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया।

उरई,अमन यात्रा  : जिला जालौन की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह सैंगर के नेतृत्व में जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। राजीव नारायण मिश्रा एवं अरविंद सैंगर ने कहा कि जिला पुरुष अस्पताल उरई में कई वर्षों से सर्जन की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती है एवं कई मरीजों को तुरंत अच्छा इलाज न मिलने के कारण जनहानि का सामना करना पड़ता है। कई मरीजों को बाहर के लिये रेफ़र कर दिया जाता है।

अरविंद दुबे करमेर, शैलेन्द्र व्यास पूर्व जिलाउपाध्यक्ष, ने कहा कि जिला चिकित्सालय में रोज ही मरीजों को बाहर की दवा लिखी जाती है जबकि दवा अस्पताल में ही मिलनी भी चाहिए। मड़ेन्दर शर्मा एडवोकेट, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा महासचिव, राजेश बुधौलिया ने कहा जिले के प्रत्येक अस्पताल में ओपीडी समय 2 बजे तक किसी भी एम आर की इंट्री डॉक्टरों के पास न हो, ताकि मरीजों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। अंजनी पाठक, लालू शेख, मजहर खान, फैजान उल हक ने कहा कई वर्षों से अस्पतालों में लिपिक एक ही जगह कार्य कर रहे हैं, उनका स्थान्तरण किया जाए। संजीव तिवारी सीटू प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस, अनुरुद्ध मोहन शर्मा एडवोकेट, अतुल पाठक, जीशान अंसारी, अमित पांडे ने कहा एक्सरा मशीन व स्टाफ होने के बाद भी डिजिटल एक्सरा नहीं हो रहा जिससे मरीज परेशान हो रहे हैं। डीएम जालौन जी ने कहा आप लोगों की सूचना पर अतिशीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पानी निकासी के विवाद में हत्या मामले में आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। रूरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह पानी निकासी के विवाद को लेकर…

3 hours ago

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पंडित उत्तम शुक्ला को पुलिस कमिश्नरेट ने किया सम्मानित

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर नगर स्थित चौबेपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्म नगर निवासी पंडित उत्तम…

3 hours ago

कानपुर देहात में लूटपाट के बाद वृद्ध महिला की हत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर रविवार को एक 85 वर्षीय…

3 hours ago

विधुत विभाग का कारनामा, नाली में ही गाड़ दिया विधुत पोल

अनिल श्रीवास्तव, उरई। अपनी मनमानी के चलते सुर्खियों में रहने वाले विधुत विभाग का एक…

4 hours ago

बहुजन समाज पार्टी ने चलाया गांव गांव जनसंपर्क अभियान

पुखरायां।रविवार को लोकसभा क्षेत्र जालौन गरौठा भोगनीपुर से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेश चंद…

22 hours ago

This website uses cookies.