पुलिस के मुताबिक, आरोपितों में शबरुद्दीन और शोएब शामिल हैं। पुलिस आरोपितों के अन्य मददगारों के बारे में पता लगा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपितों ने सर्राफ के यहां से जितनी मात्रा में जेवर चोरी किए थे। वह सभी बरामद कर लिए गए हैं। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी की जा रही है।

होटलों में ठहरे लोगों की सूची तैयार, अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ:
एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक चोरों ने मौके पर गैस कटर व सिलिंडर सहित अन्य सामान छोड़ दिया था, जिसके जरिए कुछ सुराग मिले हैं। संदिग्धों की पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि घटना में स्थानीय लोगों ने चोरों की मदद की है। ऐसे में अब स्थानीय मददगार के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने गैर जनपद से आकर होटलों में ठहरे लोगों की सूची तैयार की है। संदेह के आधार पर अब तक 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।