कानपुर देहात

झांसी, कानपुर एवं चित्रकूट धाम मंडल के जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 का हुआ आयोजन

मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 के अंतर्गत झांसी, कानपुर एवं चित्रकूट धाम मंडल के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजन किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी 2022 के अंतर्गत झांसी, कानपुर एवं चित्रकूट धाम मंडल के जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजन किया गया। जनपद की जिलाधिकारी नेहा जैन ने गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए जनपद के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर देहात में कुल कृषि योग्य क्षेत्रफल 228000 हे0 है, जिसमें रबी में 182844 हे0 एवं खरीफ में 109926 हे0 क्षेत्रफल आच्छादित है। इसी प्रकार सिंचित क्षेत्रफल – जनपद का शुद्ध सिंचित क्षेत्रफल 172886 है, जिसमें से नहर से 62872 हे० राजकीय नलकूप से 22150 हे0 एवं निजी नलकूप से 87739 हे0 क्षेत्रफल की सिंचाई होती है।
इसी प्रकार उन्होंने आच्छादन में वृद्धि, उत्पादन, उत्पादकता, धान नर्सरी, संकर बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, गुणवत्ता नियन्त्रण, राजकीय नलकूप, प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमन्त्री कृषि सिंचाई योजना, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन सी०टू० मैनेजमेन्ट ऑफ काप रेजिडयू योजना, भूमि सुधार, नहर, कुसुम सोलर पंप, पशुपालन आदि योजनाओं के बारे में जनपद में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया कि किस प्रकार जनपद की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे द्वारा जनपद में कृषि उत्पादकता बढ़ाए जाने हेतु विशेष प्रयास किए जा रहे है, उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद में जलाभिषेक योजना अंतर्गत अमृत सरोवर बनाए जाने हेतु रणनीति बनाते हुए जनपद में अधिक से अधिक अमृत सरोवर बनाते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की परिकल्पना के अनुसार अमृत सरोवर में तिरंगे को लहराते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए जाने हेतु प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी की प्रशंसा करते हुए अपने संबोधन को समाप्त किया। मंडलीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में मंडलीय स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर किया यौन शौषण,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर बीते मार्च एक युवक शादी…

2 hours ago

208-भोगनीपुर विधान की ई०वी०एम०/वी०वी०पैट कटेगरी-सी एवं डी की मशीनें 20 मई को कोषागार के निकट 02 कक्षों में रखी जाएंगी

कानपुर देहात। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ०प्र० लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी / जिला…

5 hours ago

परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दीक्षा प्रोफाइल में विकासखण्ड व विद्यालयों की होगी मैंपिग

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की दीक्षा प्रोफाइल में विकासखंड व विद्यालयों की मैपिंग…

5 hours ago

हाउस होल्ड सर्वे से चिह्नित होंगे आउट आफ स्कूल बच्चे

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किन्हीं कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले 6…

5 hours ago

This website uses cookies.