ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। झांसी में पति के अफेयर से दुखी होकर एक महिला ने सोमवार को सुसाइड कर लिया।दोनों की शादी को सात साल हो चुके थे।मगर कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि पति के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध हैं।तब से वह डिप्रेशन में थी।मृतका की मां का कहना है कि बेटी को अफेयर की बात बर्दाश्त नहीं हो रही थी।वह दिन भर रोती रहती थी।और खाना भी नहीं खाती थी।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मृतका का नाम रोशनी पत्नी पुनीत राजपूत उम्र करीब 24 वर्ष था।वह तालबेहट के बम्हौरी गांव की रहने वाली थी।पति पत्नी बच्चों के साथ किराए के मकान में रहते थे।मृतका की मां केशर देवी ने बताया कि उसकी बेटी की शादी को सात साल हो चुके थे।उसकी दो बेटियां निक्को चार वर्ष और हिचको दो वर्ष हैं।कुछ दिनों पहले मेरी बेटी को पता चला कि उसके पति पुनीत का गांव के एक व्यक्ति से अफेयर है।तब से वह डिप्रेशन में थी।मां ने बताया कि मेरी बेटी दो सप्ताह पहले मायके बरौदा गांव आई थी।
घर आई तो खाना नही खा रही थी और दिन भर रोती रहती थी।पूछने पर कुछ नही बताया तो मैने उसकी सास को फोन लगाया तो पता चला कि दामाद का अफेयर है।फोन काटने के बाद बेटी से बात हुई तो वह रोने लगी।रोते हुए उसने बताया कि पति ने धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताया तो सुसाइड कर लूंगा।इसलिए किसी को कुछ नहीं बताया।बेटी को काफी समझाया।आठ दिन पहले ही बेटी अपनी ससुराल गई थी।मां ने बताया कि सोमवार को बड़ी बेटी रागिनी के पास फोन आया कि रोशनी ने फांसी लगा ली है।इसके बाद हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे।यहां मारचुरी में रागिनी की डेड बॉडी रखी थी।रोशनी ने खुद फांसी लगाई या फिर किसी ने मारकर लटकाया।
इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं है।रोशनी की दो बेटियां हैं।पति का पहले ही अफेयर चल रहा है।ऐसे में हम लोगों की मांग है कि बेटियों के भविष्य का इंतजाम किया जाय साथ ही पति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।चौकी प्रभारी शिवम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…
पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…
कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…
This website uses cookies.