रसभरी: रसभरी में चीनी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे खाने से आपकी भूख भी शांत रहती है और पानी की कमी भी पूरी रहती है। अगर आप रसभरी का सेवन करेंगे तो आपका शुगर कंट्रोल रहेगा।

 

आड़ू: आड़ू फाइबर का भरपूर स्रोत होता है, जो ब्लड शुगर हो नियंत्रित करने में मददगार होता है, प्रति 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है। आडू में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। आड़ू में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। शुगर के मरीजों के लिए बेस्ट शुगर कंट्रोल फ्रूट है।

जामुन: पाचन क्रिया के लिए जामुन बहुत फायदेमंद होता है। शुगर के मरीजों के लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। जामुन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। अगर किसी को दस्त हो रहे जामुन को सेंधा नमक के साथ खाना फायदेमंद रहता है। शुगर कंट्रोल करने के लिए ये अच्छा फल है।

कीवी: कीवी में विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। विटामिन सी से भरपूर कीवी ब्लड शुगर को एकदम से बढ़ने से रोकती है।