रनियां। रनियां थाना क्षेत्र के रनियां पड़ाव के स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्राला के केबिन में चालक शव मिला। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
झांसी से अयोध्या जा रहे ट्राला में ट्रांसफार्मर लदा हुआ है। मंगलवार की शाम घना कोहरा होने के चलते पठानकोट पंजाब के सिबली, नौरंगपुर निवासी चालक नरेंद्र सिंह 40 पुत्र शमा सिंह ने रनियां पड़ाव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्राला को खड़ा कर दिया। उसके साथ हेल्पर सूरज विश्वकर्मा और राजन बाबू निवासी गण देवमुनि, रीवा एमपी ने खाना पीना करके सोने चले गए। चालक नरेंद्र सिंह केबिन में सोने चला गया और दोनो हेल्पर ट्राला में बनी झोपड़ी में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक चालक के न जागने पर हेल्पर ने स्थानीय लोगो को बताया। मौके पर स्थानीय लोगो ने देखा तो वह सीट के नीचे औधे मुंह के बल पड़ा मिला था। हेल्पर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो केबिन के क्लीनर की ओर की खिड़की अंदर से बंद थी। पुलिस खिड़की का शीशा तोड़वाया। चालक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि केबिन में शराब की बोतल मिली है। इस संबध में एसओ रनियां महेंद्र पटेल ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या सर्दी लगने से मौत हुई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
पुखरायां।कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर बुधवार को गांव के बाहर…
इलिया, चंदौली। बेन गांव के हनुमान मंदिर पर चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा…
कानपुर देहात। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) में पांच हजार से अधिक शिकायतों के बावजूद…
कानपुर देहात। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 के लिए मंगलवार को पोर्टल लॉन्च कर दिया गया।…
कानपुर देहात। समग्र शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालयों में स्थापित कराये जा रहे स्मार्ट कक्षाओं के…
पुखरायां।कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरतौली में कलयुगी बेटे ने जमीन व…
This website uses cookies.