कानपुर देहात

थनवापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

मलासा विकासखंड के थनवापुर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के थनवापुर में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया। विकासखंड के थनवापुर गांव में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का बड़े ही गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनोद कटियार ने कहा कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचाने के लिए देश भर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

इस अवसर पर लाभार्थियों को योजनाओं से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र सचान,शिव प्रसाद मिश्रा,मंडल महामंत्री पंकज सचान,जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुमित कटियार,एडीओ पंचायत आदित्य कुमार शुक्ला,नीरज सचान,राजेश कठेरिया,अर्पित,राजा पटेल,ग्राम प्रधान दिलीप शंकर दिवाकर,राजस्वकर्मी प्रतीक बाजपेई,अजीत सिंह सहित बड़ी तादात में महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

13 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

13 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

14 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

17 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

20 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

20 hours ago

This website uses cookies.