कानपुर देहात

थाना दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त, जिलाधिकारी ने थाना अकबरपुर में सुनी लोगों की समस्याएं

थाना दिवस पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता व जिलाधिकारी आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया।

कानपुर देहात। थाना दिवस पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता व जिलाधिकारी आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली अकबरपुर में लोगों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर कोई लापरवाही ना बरती जाए, पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर मामलों का निस्तारण  शीघ्रता से कराया जाए।

इससे पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना रनियां में भी लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा जन समस्याओं के निस्तारण में कोई भी लापरवाही ना बरती जाए।राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामलों का निस्तारण कराया जाए। सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को तत्काल हटवाने की कार्रवाई पूर्ण की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी,  कानूनगो, लेखपाल, आदि उपस्थित रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

13 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

15 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

18 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

19 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

22 hours ago

This website uses cookies.