दीपावली फेस्टिवल में कितने दिन बंद रहेंगे परिषदीय स्कूल, जानें

अक्टूबर फेस्टिवल का महीना है। दीपावली फेस्टिवल 23 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है। स्कूलों में ढेर सारी छुट्टियां होंगी।

लखनऊ / कानपुर देहात। अक्टूबर फेस्टिवल का महीना है। दीपावली फेस्टिवल 23 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रहा है। स्कूलों में ढेर सारी छुट्टियां होंगी। तो अक्टूबर में त्योहारों में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे यह सवाल स्कूली बच्चे और अध्यापक जानना चाहते हैं। जानें अक्टूबर में दीपावली फेस्टिवल में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। दीवाली में स्कूली छात्र-छात्राओं की बल्ले बल्ले रहेगी। साथ ही स्कूली टीचर इसी बहाने अपने सगे संबंधियों के यहां मिलने जा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश में काम करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। साल 2023 खत्म होने में अभी करीब ढाई महीने बाकी है जिनमें उनको 10 छुट्टियां मिल सकती हैं। इसके साथ ही इस बार दशहरा पर्व पर दो दिन छुट्टी मिलेगी। दरअसल उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार दशहरा 24 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन मंगलवार है, वहीं 23 अक्टूबर सोमवार को महानवमी का अवकाश है, ऐसे में रविवार का साप्ताहिक अवकाश मिलाकर दशहरा पर्व पर तीन दिन की छुट्टी शिक्षकों, कर्मचारियों को मिलेगी। इन तीन दिनों में बढ़िया तरीके त्योहारों का आनंद लिया जा सकता है। वहीं सप्ताह में पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कार्मिकों को चार दिन छुट्टी मिलेगी।

इसके अलावा दिवाली की छुट्‌टी इस बार 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ तो 11 नवंबर शनिवार को नरक चतुर्दशी का अवकाश है, इसके अलावा गोवर्धन पूजा के पर्व पर 13 नवंबर दिन सोमवार को अवकाश रहेगा। 15 नवंबर बुधवार को भैया दूज के पर्व का अवकाश है। अगर मंगलवार 14 नवंबर को शिक्षक आकस्मिक अवकाश लेते हैं तो दिवाली के त्योहार पर भी पांच दिन की लंबी छुट्टी बिताई जा सकती है।

इस तरह पांच कार्य दिवस वाले कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह भी काफी अच्छा रहेगा। इन अवकाशों के बाद 19 नवंबर को छठ पूजा पर्व, 24 नवंबर को गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस एवं 27 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश रहेगा। इसके अगले महीने में मात्र 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का अवकाश रहेगा बाकी पूरे माह कोई छुट्टी नहीं रहेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

आज से परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शिक्षक…

4 mins ago

प्रादेशिक खेलकूद में बेसिक-कस्तूरबा की छात्राओं को भी मौका

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त…

5 mins ago

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

14 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

14 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

14 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

14 hours ago

This website uses cookies.