दो दिन में बढ़ेगी ठंड, दिन और रात का तापमान और गिरेगा, तीन ओर से चलेगी चक्रवाती हवाएं

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एस एन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का असर अगले तीन दिन तक रह सकता है। रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी।

कानपुर देहात। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एस एन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का असर अगले तीन दिन तक रह सकता है। रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी।कानपुर में अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से एक साथ आने वाली हवाओं की वजह से अगले 48 घंटे में पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो सकती है।

विज्ञापन

इसका असर मैदानी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। यहां पर रात और दिन के तापमान में कमी आ सकती है। तेज हवाएं चलेंगी और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन ओर से आने वाली चक्रवाती हवाओं से महानगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में ओले पड़ने और तेज हवा की भी संभावना है। इस बीच बुधवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी एक दिन पहले की अपेक्षा एक प्रतिशत अधिक 96 प्रतिशत दर्ज हुई।

विज्ञापन

सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार चक्रवाती हवाओं का असर अगले तीन दिन रह सकता है। कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन्र इटावा, औरैया, ललितपुर, झांसी में आकाशीय बिजली/ गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

छात्र नेता सौरभ सौजन्य की अगुआई में कैंडल मार्च निकाल अपना आक्रोश जताया

कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…

14 hours ago

कानपुर देहात में फसल की रखवाली कर रहे किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर दर्दनाक मौत,परिजन बेहाल

पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…

14 hours ago

मतदान कार्मिक की अनुपस्थिति पर होगी एफoआईoआरo/ मुकदमा

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…

15 hours ago

राष्ट्र निर्माण में विज्ञान व तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आर के द्विवेदी

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…

18 hours ago

परिषदीय शिक्षक दीक्षा एप के प्रयोग में नहीं दिखा रहे रुचि

कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

20 hours ago

इग्नू में जुलाई 2024 सत्र के प्रवेश प्रारंभ।

अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…

21 hours ago

This website uses cookies.