कानपुर देहात

दो दिवसीय विज्ञान कार्यशाला का उप जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षकों को अप-टू-डेट रखने के उद्देश्य से समय-समय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिसके तहत जिलाधिकारी नेहा जैन ने बेसिक शिक्षा विभाग में किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के निर्देशन में 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा के द्वारा किया गया.

अमन यात्रा , कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और शिक्षकों को अप-टू-डेट रखने के उद्देश्य से समय-समय पर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है जिसके तहत जिलाधिकारी नेहा जैन ने बेसिक शिक्षा विभाग में किए जा रहे अभिनव प्रयोगों के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय के निर्देशन में 2 दिवसीय ब्लॉक स्तरीय विज्ञान कार्यशाला का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रसूलाबाद नीलिमा के द्वारा किया गया जिसमें विकासखंड रसूलाबाद के सभी विज्ञान शिक्षकों को विज्ञान के प्रयोगों के द्वारा बल, घर्षण, गतिज ऊर्जा, न्यूटन के तीनों नियम, प्रकाश का परावर्तन आदि के बारे में प्रयोगों द्वारा समझाया गया। उपजिलाधिकारी ने एक विज्ञान के जादू के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विज्ञान के प्रयोगों को देखकर उपजिलाधिकारी ने इस कार्यशाला की भूरि भूरि प्रसंशा की।

ये भी पढ़े-   भ्रामक न्यूज फैलाने वालों की होंगी जांच, हर खबर पर रहेगी यूपी सरकार की नजर  

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विज्ञान कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे सभी शिक्षकों का स्वागत किया और इस कार्यशाला से कुछ प्रयोग सीखकर अपने विद्यालय में बच्चों को सिखाने के उद्देश्य के साथ जाने के लिए प्रेरित किया। एआरपी आशीष द्विवेदी ने विज्ञान के बारे में नए नए अनुप्रयोगों पर चर्चा की और उनको पढ़ाने के लिए सरल विधियों के बारे में जानकारी दी, अक्षय त्रिपाठी ने विज्ञान पर एक गीत प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने प्रशंशा की।कार्यशाला में त्रिलोकचंद ने बल और चंद्रग्रहण के बारे में टीएलएम के माध्यम से समझाया। शब्बीर ने प्रकाश के परावर्तन के बारे में समझाया। दिव्या शाक्य ने पृष्ठ तनाव के बारे में बताया। एआरपी आशीष द्विवेदी ने न्यूटन के नियमों के बारे में बहुत अच्छे तरीके से सभी शिक्षकों को समझाया।

कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में आशीष द्विवेदी रसूलाबाद, दिव्या शाक्य, त्रिलोकचंद, शब्बीर, विनीत मिश्र ने कार्यशाला में विज्ञान के प्रयोगों के बारे में समझाया। विनीत कुमार मिश्र ने उपजिलाधिकारी नीलिमा को और खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सिंह को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की वार्षिक पत्रिका भेंट की और इसके बारे में विस्तार से बताया जिसपर दोनों अधिकारियों ने ऐसे शिक्षक समूह की प्रशंसा की और शुभकामनाएं दी। कार्यशाला में कौशल पांडे, विवेक सिंह चौहान, विवेक कनोजिया, आनंद किशोर, वंदना उपाध्याय, ममता, जितेंद्र, गिरजा प्रसाद, विनोद राजपूत आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

Author: Pranshu Gupta

Pranshu Gupta

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

4 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

4 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

4 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

4 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

9 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

9 hours ago

This website uses cookies.