कानपुर देहात

पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भिम्मा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विकास सक्सेना, औरैया। सहार थाना क्षेत्र के ग्राम पुर्वा भिम्मा में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव निवासी मोहित की शादी 2018 में कन्नौज के इंदरगण निवासी 25 वर्षीय आरती के साथ हुई थी। एक बेटी व एक बेटा है। गुरुवार की सुबह आरती का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिस पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे सहार थाना प्रभारी विनोद कुमार  ने वीडियोग्राफी कराकर शव को नीचे उतारा। साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।  मौके पर पहुचे सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह ने परिजनों से बात की। इधर मायके वाले भी आ गये थे। मायके के लोगों  ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप है की अक्सर मारपीट करते थे। रात में मोटरसाइकिल की चैन से मारपीट की है।

सीओ अशोक कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या आत्महत्या स्पष्ट हो जायेगी। मायके वाले जो तहरीर देंगे उस आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

बैटल ऑफ बीझलपुर के 81 शहीदों का मनाया गया बलिदान दिवस

अमन यात्रा ब्यूरो। औरैया: सोलह मई 1858 को ब्रितानी सैनिकों से गुरिल्ला युद्ध मे शहीद…

17 mins ago

परिवार समेत निडर होकर करें मतदान

पुखरायां। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को लेकर थाना भोगनीपुर पुलिस…

34 mins ago

परिषदीय विद्यालय में समर कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों ने दिखाया कौशल

कानपुर देहात। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूर्व में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें…

2 hours ago

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय संचार परिषद की ओर से विज्ञान जागरूकता मेला आयोजित

सुशील त्रिवेदी। फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कस्बे सम्पन्न विज्ञान जागरूकता मेले में छात्रों ने बढ़चढ़कर…

3 hours ago

परख पोर्टल से होगा माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण, 40 बिंदुओं पर होगी आख्या अपलोड

कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा विभाग भी धीरे-धीरे अब हाइटेक हो रहा है। विद्यालयों का निरीक्षण…

5 hours ago

This website uses cookies.