लखनऊ / कानपुर देहात। सूबे के परिषदीय विद्यालयों में अब एल्युमिनियम की बजाए स्टेनलेस स्टील के बर्तन में भोजन पकाने पर जोर दिया जाएगा। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की निदेशक कंचन वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र जारी कर बताया कि अब स्टेनलेस स्टील के बर्तन में भोजन बनाया जाए। पत्र में कहा गया है कि एल्युमिनियम के बर्तन में भोजन पकाने से भोजन में लीचिंग का खतरा रहता है।
इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भोजन पकाने में एल्युमिनियम के बर्तन का प्रयोग किया जा रहा है। निदेशक ने पत्र में बताया कि इस बर्तन में भोजन पकाने की अवधि व तापमान का ध्यान न रखने से लीचिंग का खतरा बढ़ जाता है इसलिए अब विद्यालयों में भोजन पकाने के लिए जो भी बर्तन खरीदे जाएंगे वह स्टेनलेस स्टील के बर्तन होंगे।
इस बारे में सभी को जागरूक किया जाए तथा भविष्य में बर्तनों की खरीद के लिए यथासंभव स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को वरीयता प्रदान की जाए जिससे बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी हानिकारक प्रभाव को रोका जा सके।
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…
कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत 45-जालौन लोकसभा के विधानसभा भोगनीपुर में दिनांक…
राजेश कटियार, कानपुर देहात। बच्चों को सबसे ज्यादा खेलना पसंद होता है और अगर उन्हें…
पुखरायां।शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार ने दर्जनों कार्यकर्ताओं संग…
This website uses cookies.