पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 3 नवंबर को होगा आयोजित

राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक परख द्वारा पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 3 नवंबर 2023 को किया जाएगा और इसमें देश भर के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। विभिन्न राज्यों में किए जाने वाले इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां सुधार की जरूरत है और इसमें ब्लॉक स्तर तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।

कानपुर देहात। राष्ट्रीय मूल्यांकन नियामक परख द्वारा पहला राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 3 नवंबर 2023 को किया जाएगा और इसमें देश भर के 1.1 करोड़ विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। विभिन्न राज्यों में किए जाने वाले इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा के उन क्षेत्रों की पहचान करना है जहां सुधार की जरूरत है और इसमें ब्लॉक स्तर तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। यह शिक्षा मंत्रालय के वार्षिक राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस) से पहले किया जाने वाले सर्वेक्षण है।मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि यह प्रदर्शन मूल्यांकन, समीक्षा एवं समग्र विकास के लिए ज्ञान का विश्लेषण (परख) द्वारा कराए जाने वाला पहला सर्वेक्षण होगा।
AD
परख एनसीईआरटी के तहत आने वाला एक संगठन है। परख को राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल बोर्डों को एक साझा स्तर पर लाने का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वेक्षण 2023 तीन नवंबर को निर्धारित है। इस सर्वेक्षण की योजना इस तरह से बनाई गई है कि यह तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सीखने के मानकों को बढ़ाए। ब्लॉक स्तर पर संचालित होने वाले इस सर्वेक्षण में शिक्षा के मूलभूत, प्रारंभिक और मध्य चरणों तक की दक्षताओं की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
इस बाबत महानिदेशक विजय किरन आनंद ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं डायट प्राचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। उत्तर प्रदेश के 60500 विद्यालयों में एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि स्टेट एजुकेशन अचीवमेंट सर्वे के आधार पर जहां छात्रों के सीखने की क्षमता की पहचान की जाएगी, वहीं इसके आधार पर उनकी जरूरत को देखते हुए नए-नए कार्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। इनमें प्रत्येक ब्लॉक के छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रख कर पूरी योजना तैयार की जाएगी।
इसके साथ ही यह पहल शिक्षा मंत्रालय द्वारा हर साल कराए जाने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) को आगे बढ़ाने वाला होगा जिसका आयोजन जिला स्तर पर किया जाता है। इनमें स्कूलों के तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के छात्र शामिल होते हैं। वहीं इस नए सर्वे के तहत छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर उन सभी क्षेत्रों में गुणवत्ता को मजबूत बनाने का अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उस क्षेत्र के शिक्षकों को भी विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट अपडेट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापक पाएंगे प्रधानाध्यापक का वेतन

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सालों से प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप…

9 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद में सकुशल संपन्न हुआ मतदान

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के नेतृत्व में लोकसभा 45-जालौन के विधानसभा 208 भोगनीपुर में…

9 hours ago

आउट आफ स्कूल बच्चों को लेकर चलेगा विशेष अभियान

कानपुर देहात। आउट ऑफ स्कूल बच्चो को चिह्नीकरण, पंजीकरण व नामांकन के लिए शारदा यानी…

18 hours ago

आज से परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई

कानपुर देहात। गर्मी की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के छात्र अब ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। शिक्षक…

18 hours ago

प्रादेशिक खेलकूद में बेसिक-कस्तूरबा की छात्राओं को भी मौका

कानपुर देहात। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 21 अगस्त…

18 hours ago

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

1 day ago

This website uses cookies.