पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो रोधी दवा, खुलेंगे परिषदीय स्कूल

दस दिसंबर 2023 को जिलेभर में पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डॉ ए के सिंह ने बताया कि जिले में दस दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इससे पहले लोगों को जागरूक करने को रैली भी निकाली जायेगी।

कानपुर देहात। दस दिसंबर 2023 को जिलेभर में पांच साल तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का अभियान चलेगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीएमओ डॉ ए के सिंह ने बताया कि जिले में दस दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान चलेगा। इससे पहले लोगों को जागरूक करने को रैली भी निकाली जायेगी।

विज्ञापन

पोलियो बूथ के अलावा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा। आशा वर्कर की मदद से यह अभियान चलाया जाएगा और इसके लिए जल्द टीमें गठित की जाएंगी। इस अभियान के सफल कियान्वयन हेतु बेसिक शिक्षा विभाग को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 10 दिसंबर 2023 को पल्स पोलियो वाले दिन जनपद के समस्त पल्स पोलियो बूथ वाले विद्यालय खुले रहेंगे। विद्यालयों में फर्नीचर, पेयजल की आवश्यकतानुसार व्यवस्था प्रधानाध्यापक द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा पल्स पोलियों दिवस के पूर्व बच्चों की प्रार्थना सभा के साथ साथ विद्यालय प्रबंध समिति एवं मां समूह के सदस्यों की बैठक कर उनके माध्यम से ग्राम सभा के अभिभावकों एवं आम जनमानस को विद्यालय में दिनांक 10 दिसम्बर 2023 के दिन निर्धारित समय में पल्स पोलियो टीकाकरण किए जाने के सम्बन्ध में सूचित करते हुए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

जूडो-कराटे, लाठी चलाने में माहिर होंगी बेटियां

कानपुर देहात। जिले में संचालित 670 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पंजीकृत छात्राएं अब विपरीत परिस्थिति…

26 mins ago

मतदान कार्मिकों के लिए लगाये गये सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने के…

1 hour ago

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी मिलेगी मानव संपदा पोर्टल की सुविधा

कानपुर देहात। प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों की दिक्कतों को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने कहा…

1 hour ago

निशुल्क होमियोपैथी शिविर का आयोजन

अमन यात्रा ब्यूरो। होमियोपैथी चिकित्सक डॉक्टर तिवीशा अग्रवाल की क्लिनिक की प्रथम वर्षगाँठ के उपलक्ष्य…

1 hour ago

मतदान कर्मियों से शुल्क लेकर भोजन, नाश्ता व चाय की व्यवस्था करेंगी रसोइयां

कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव के अवसर पर मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्रों पर भोजन,…

8 hours ago

चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को सबक सिखाएगी पुलिस चौकी प्रभारी दस्तमपुर अनिलेश कुमार

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर थाना डेरापुर ने पैरामिलिट्री फोर्स के…

22 hours ago

This website uses cookies.