कानपुर देहात

पुलिस और एक लुटेरे की हुई मुठभेड़, लुटेरे सहित एक सिपाही हुआ घायल

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस और एक लुटेरे की मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ के दौरान टीम का एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया वहीं जवाबी फायरिंग में लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगने के चलते वह घायल हो गया।पुलिस ने घायल सिपाही व घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में देर रात्रि पुलिस और एक लुटेरे की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान टीम का एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया वहीं जवाबी फायरिंग में लुटेरे के दाहिने पैर में गोली लगने के चलते वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल सिपाही व घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताते चलें कि बीते 21 दिसंबर को इन लुटेरों ने थाना क्षेत्र में एक महिला से 4000 की लूट की थी और मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर एक लुटेरे लकी नागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जो कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर का ही रहने वाला है।वहीं पुलिस लगातार दूसरे लुटेरे अक्षय की भी तलाश कर रही थी।जिसको पुलिस नई दिल्ली सीलमपुर से गिरफ्तार कर कानपुर देहात लाई थी।पुलिस लूट के सामान की बरामदगी करवाने के लिए आरोपी को निशानदेही पर सिकंदरा के मुरलीपुर मोड़ पर झाड़ियों में ले गई।इस दौरान वह भागने लगा तो पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया तभी उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।गोली सिपाही पुष्पेंद्र को छूकर निकल गई।जिससे वह घायल हो गया।

वहीं जवाबी कार्यवाही में पुलिस टीम ने भी फायर किया तो गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी।जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।पुलिस टीम ने उसको गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने घायल सिपाही को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।आरोपी पर 15000 का इनाम भी घोषित किया गया था तथा आरोपी पर औरैया व जनपद कानपुर देहात में आधा दर्जन लूट चोरी के मुकदमें दर्ज हैं।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल सिपाही पुष्पेंद्र व लुटेरे अक्षय को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

हाईस्कूल छात्रा ने 95.50 प्रतिशत अंकों के साथ लहराया परचम,विद्यालय में रहा जश्न का माहौल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के काशी प्रसाद त्रिवेदी इंटर कॉलेज गुजराई की छात्रा श्रष्टि…

9 hours ago

पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल इंटरमीडिएट मेधावियों एवं आईआईटी चयनित छात्र का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पटेल विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुक्रवार…

19 hours ago

भारतीय संस्कृति को सशक्त बनाने के लिए इग्नू प्रतिबद्ध – डॉ अनिल कुमार मिश्रा

सुनीत श्रीवास्तव, पुखरायां। कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में संचालित…

1 day ago

मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीलिंग आदि की प्रक्रिया अभी से पूर्ण कर ली जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह द्वारा अकबरपुर डिग्री कालेज कानपुर देहात में…

2 days ago

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए

कानपुर देहात। आज जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी…

2 days ago

उपजिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय में हो रहे अतिक्रमण को हटवाया

पुखरायां। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के थनवापुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट…

2 days ago

This website uses cookies.