पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जैथरा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जनपद एटा के कस्बा एवं थाना जैथरा क्षेत्र अंतर्गत जैथरा कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे विनोद कुमार गुप्ता का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया।

एटा (दीपक दीक्षित)। जनपद एटा के कस्बा एवं थाना जैथरा क्षेत्र अंतर्गत जैथरा कस्बे के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे विनोद कुमार गुप्ता का गुरुवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। उनके निधन से जहां परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई और जैथरा के व्यापारियों ने उनको शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कस्बे के बाजार को बंद रखा।

जानकारी के मुताबिक विनोद कुमार गुप्ता पूर्व में कस्बा जैथरा नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। पहले हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हुआ करते थे। उसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली थी और पिछले कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में ही थे। विनोद कुमार गुप्ता ने दीपावली से पूर्व ही एक बार फिर से घर वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। मगर किसी को क्या पता था कि दीपावली होते होते ही विनोद कुमार गुप्ता का निधन हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा था कि वे जनता द्वारा अगर पुनः जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष चुने जाते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की कार्यप्रणाली पर कार्य करेंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।

मगर शायद नियति को यह मंजूर नहीं था और भैया दोष वाले दिन गुरुवार को प्रातः काल लगभग 6 बजे उनके घर पर ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कॉलेज एटा लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से विनोद कुमार गुप्ता का दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया।

विनोद कुमार गुप्ता के निधन की सूचना मिलते ही उनके अन्य परिजनों में जहां कोहराम मच गया, वहीं समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरा जैथरा कस्बा शोक में डूब गया और व्यापारियों ने बाजार बंद रखा।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

शिक्षक नेताओं को बैठकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति से मिलेगी छूट, शिक्षकों में फैला आक्रोश

लखनऊ/कानपुर देहात। शिक्षक नेताओं को बैठक के लिए सुबह व दोपहर में बायोमेट्रिक उपस्थिति से…

15 hours ago

डीबीटी के लिए अभिभावक आधार से सीडेड करवाएं खाता, परिषदीय विद्यालयों में डीबीटी को लेकर शुरू हुई कवायद

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले नौनिहालों के अभिभावकों के लिए जरूरी खबर है।…

15 hours ago

भाजपा का यूथ सम्मेलन सम्पन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी अकबरपुर लोकसभा सम्मेलन इको पार्क माती में संपन्न हुआ…

15 hours ago

अकबरपुर बीईओ एच एम बैठक में नए शैक्षिक सत्र की रणनीतियों पर हुई चर्चा

कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक में बीईओ हेड टीचर बैठक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार की…

15 hours ago

कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन रसूलाबाद के महादेव बगिया में संपन्न हुआ

अमन यात्रा ब्यूरो। कन्नौज लोकसभा का युवा सम्मेलन महादेव बगिया झींझक रोड रसूलाबाद में संपन्न हुआ…

15 hours ago

This website uses cookies.