कानपुर देहात

प्रत्येक जनपदवासी को अपने घर एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाये : सीडीओ सौम्या

स्वंतत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जनपदवासी को अपने घर एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाये।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  स्वंतत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम देश भर में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक जनपदवासी को अपने घर एवं अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाये। इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक भारतीय नागरिक द्वारा अपने घरों, दुकानों अथवा कार्यालयो शैक्षणिक सस्थानो सार्वजनिक क्षेत्रों, व्यवस्यायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों पर 11 से 17 अगस्त 2022 के मध्य तिरंगें को फहराया जाना है।

उपरोक्त बात मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने विकास भवन सभागार कार्यालय में हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होने समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभाग झण्डा खरीदने की गई मांग के अनुरूप स्वंय सहायता समूहों के बैंक खातो में एडवांस धनराशि जमा करा दे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि समूहों द्वारा झण्डा तैयार किये जा रहें है। उसकी गुणवत्ता को एक बार जाकर देख लें, कहा कि यह झण्डा मानक के अनुरूप तैयार हो रहा है कि नही, उन्होने कहा कि झण्डा की उपलब्धता होने के तुरन्त बाद वितरण की कार्ययोजना अभी से बना लें।

ये भी पढ़े-  जिलास्तरीय युवा उत्सव में ज्यादा से ज्यादा युवा करें प्रतिभाग : सीडीओ सौम्या

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को कार्यक्रम का उददेश्य बताया जाये, ताकि उनकी राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत हो। इस दौरान जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे.

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले में आरोपी को दबोचा

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।अपराध नियंत्रण की दिशा में सफलता हासिल करते हुए थाना डेरापुर पुलिस ने…

11 hours ago

पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे आरोपी को दबोचा,भेजा जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद में महिला…

12 hours ago

झांसी से कानपुर जा रही प्राइवेट शताब्दी बस कार से टकराने के बाद आगे जा रहे डंफर से भिड़ी,सवारियों में मची अफरा-तफरी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक बड़ी खबर सामने आई है।यहां पर झांसी से…

13 hours ago

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कार्यवाही का फरमान, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

कानपुर देहात। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अफसरों की कार्यवाही का…

17 hours ago

मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 4 मई से अकबरपुर डिग्री कॉलेज में।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण कल 4…

1 day ago

This website uses cookies.