औरैया

प्रदर्शनी पंडाल में लोक नृत्य व सुन्दर झांकियों का हुआ भव्य आयोजन

मथुरा  से आई यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मशहूर टीवी कलाकार सुश्री गीतांजलि शर्मा जैसे ही मंच पर आई तो लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

औरैया,अमन यात्रा। रंग बिरंगी आकर्षक डिस्को लाइट और मनमोहक सजावट के बीच कलाकारों द्वारा अद्भुत लोक नृत्य व गीत, सुंदर-सुंदर झांकियां और इन कार्यक्रमो को देखकर जमकर ताली बजाती हुई हजारों की भीड़। कुछ ऐसा ही नजारा था बुधवार की रात नुमाइश मैदान में चल रही प्रदर्शनी पंडाल में। मथुरा  से आई यश भारती पुरस्कार से सम्मानित मशहूर टीवी कलाकार सुश्री गीतांजलि शर्मा जैसे ही मंच पर आई तो लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जिसके बाद उनके सह कलाकारों ने एक से एक बढ़कर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किये और खूब तालियां बटोरी। शास्त्रीय नृत्य में महारत रखने वाली गीतांजलि शर्मा के नृत्य ने माहौल में भारतीय संस्कृति का रंग घोल दिया। इसके अलावा मयूर नृत्य, चपला नृत्य, बरसाने की होली, लट्ठमार होली के अलावा आकर्षक नृत्य एवं झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बरसाने की होली पर वहां उपस्थित डीएम,एडीएम, सदर विधायक, समेत कई भाजपा नेता अपने आप को नाचने से ना रोक सके। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का शहर व आसपास के गांवों से आयी जनता ने जमकर लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम के दौरान डीएम सुनील कुमार वर्मा, एडीएम रेखा एस चौहान, तहसीलदार राजकुमार चौधरी, नायब तहसीलदार पवन सिंह, एनटीपीसी के कई अधिकारीगण, सदर विधायक रमेश दिवाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम मिश्रा, ब्लाक प्रमुख सदर सौरभ भूषण शर्मा, मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्रा, कार्यक्रम के आयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडे, सभासद पुष्पा शर्मा, सोनू सोनी, कोऑर्डिनेटर विद्या सिंह समेत महिलाओं एवं पुरुषों की भारी भीड़ मौजूद रही।
ये भी पढ़े-
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

सीबीएससी परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के मैथ्स कोचिंग क्लासेज का रहा दबदबा,मेधावियों का किया गया सम्मान

पुखरायां।सोमवार को घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कानपुर देहात के कोचिंग…

11 hours ago

लोकसभा चुनाव को लेकर बरौर तथा मूसानगर पुलिस ने किया एरिया डॉमिनेशन,निडर होकर मतदान करने की की गई अपील

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना…

12 hours ago

250 लीटर अवैध पेट्रोलियम पदार्थ डीजल समेत शातिर भेजा गया जेल

पुखरायां।लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में…

12 hours ago

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

15 hours ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

18 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

18 hours ago

This website uses cookies.