जालौन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

आजादी के 75वें वर्षगांठ में भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर फसल बीमा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

उरई(जालौन)। आजादी के 75वें वर्षगांठ में भारत सरकार के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर फसल बीमा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक मौसम में किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान हो जाता है लेकिन इस योजना से जुड़कर अपनी फसल की भरपाई कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि जिले में इफको टोकियो कम्पनी के द्वारा फसल बीमा का प्रचार वाहन गांव-गांव जाकर योजना के बारे में किसानों को जागरूक करेगा। उन्होने बताया कि यह किसानों के हित में बहुत लाभकारी योजना हैं। किसान इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये। खरीफ-2022 में फसल बीमा किसान द्वारा करा सकते हैं जिसकी अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2022 निर्धारित की गयी हैं। किसान धान, बाजरा, उर्द, मूँग, तिल, अरहर का बीमा करा सकते हैं। उन्होने यह भी बताया कि धान की फसल में बीमित राशि रू0 49408, किसानों को देय राशि रू0 988.16, अरहर की फसल में बीमित राशि रू0 67860, किसानों को देय राशि रू0 1357.20, ज्वार की फसल में बीमित राशि रू0 36440, किसानों को देय राशि रू0 728.80, बाजरा की फसल में बीमित राशि रू0 27820, किसानों को देय राशि रू0 556.40, उर्द की फसल में बीमित राशि रू0 31475, किसानों को देय राशि रू0 629.50, तिल की फसल में बीमित राशि रू0 16809, किसानों को देय राशि रू0 336.18, मूँग की फसल में बीमित राशि रू0 40481, किसानों को देय राशि रू0 809.62 हैं।

इस अवसर पर उप कृषि निदेशक एस0के0उत्तम, इफको टोकियो कम्पनी के जिला प्रबन्धक मुकेश सिंह, जिला समन्वयक श्याम जी दुबे सहित बीमा कम्पनी के ब्लाक समन्वयक मौजूद रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

औरैया नगर पालिकाध्यक्ष अनूप गुप्ता सैकड़ों समर्थकों सहित सपा छोड़कर भाजपा में हुए शामिल

विकास सक्सेना, औरैया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के…

1 hour ago

इशारों इशारों में योगी कह गए अकबरपुर का नाम बदलने का समय आ गया : जितेंद्र सिंह गुड्डन पूर्व चेयरमैन

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर : नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा…

2 hours ago

पुलिस ने सगे भाई के हत्यारोपी को भेजा जेल

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में बीते मंगलवार को जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई…

2 hours ago

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा में बैठक आयोजित,खंड विकास अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुखरायां।आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत विकासखंड अमरौधा कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों संग एक…

22 hours ago

महिला ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध दर्ज कराई रिपोर्ट,पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात के सट्टी थानांतर्गत सट्टी गांव निवासिनी एक महिला ने पति समेत 9 लोगों…

22 hours ago

मामूली कहासुनी के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां पर मामूली कहासुनी…

22 hours ago

This website uses cookies.