फतेहपुर

प्रशासन ने बाढ़ चौकियों में तैनात कर्मचारियों को किया सतर्क

किशनपुर यमुना नदी का बढ़ रहे जल स्तर को लेकर प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया। और चौकियों में तैनात कर्मचारियों को सतर्कता बनाएं रखने के आदेश दिया।

खागा,अमन यात्रा : किशनपुर यमुना नदी का बढ़ रहे जल स्तर को लेकर प्रशासन ने हाईअलर्ट जारी कर दिया। और चौकियों में तैनात कर्मचारियों को सतर्कता बनाएं रखने के आदेश दिया। बताया जाता है कि राजस्थान, धौलपुर ,बैराज से बुधवार सुबह करीब 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे यमुना नदी में 2019 से अधिक बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।
2019 से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर चल रहा है।जिसको लेकर किशनपुर थाना क्षेत्र की मडौली, किशनपुर व गढ़ा तीनों बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। तथा यमुना तटवर्ती क्षेत्रों की सभी गांव में पुलिस प्रशासन अलर्ट किया है।कि किशनपुर पुलिस ने यमुना तटवर्ती गांव के लोगों से अनुरोध किया है कि बाढ़ की संभावना को देखते हुए सभी लोग सतर्क रहें। किसी भी समस्या या सुझाव के लिए क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन की मदद के लिए मो०-9454403346 पर काल कर मदद लें सकते हैं।
थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया संभावित बाढ़ को देखते हुए नाविक गोताखोर सहित बाढ़ बचाव संसाधन संबंधित सभी व्यवस्था हो चुकी है बाढ़ प्रभावित सभी गांवो में अलर्ट जारी किया गया हैं।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button