एटा। जनपद में 108 एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। इस पर लगाए गए प्रशिक्षित स्टाफ दिक्कत होने पर एंबुलेंस में ही प्रसूता को सुरक्षित प्रसव करा देते हैं।
मामला जनपद के विकासखंड सकीट क्षेत्र के अंतर्गत रिजोर क्षेत्र का है। जहां गांव बहलोलपुर निवासी नीतू पत्नी संदेश कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई और जैसे ही एंबुलेंस प्रसूता को लेकर गांव से बाहर पहुंची तभी महिला को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसके बाद एंबुलेंस को रास्ते में रोककर के स्टाफ द्वारा महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद महिला ने लड़की को जन्म दिया है।
आपको बता दें प्रसवोप्रांत तत्काल जच्चा बच्चा को सीएचसी सकीट पर भर्ती कराया गया है, जहां जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
आपको बता दें सुरक्षित प्रसव कराने में पायलट राहुल कुमार और ईएमटी रोहित कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कानपुर। नरेंद्रदेव कृषि विवि अयोध्या में गाइड/सलाहकार के उत्पीड़न पर आत्महत्या करने वाले छात्र यशपाल…
पुखरायां।कानपुर देहात में बीते शुक्रवार की रात्रि फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 45 जालौन लोकसभा के भोगनीपुर विधानसभा में…
कानपुर देहात। राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त…
कानपुर देहात। मंडल के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…
अमन यात्रा ब्यूरो। पुखरायां कस्बा स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय पुखरायां कानपुर देहात में…
This website uses cookies.