विकास सक्सेना , औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताल्हेंपुर में मंगलवार की सुबह खेतों पर बाजरा काटने गये एक किसान को एक बोरा दिखाई दिया। जब उसने बोरे को हिला कर देखा तो उसमें खून बह रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस कप्तान एवं कोतवाली पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई और घटना का जायजा लिया। मृतक युवक कुछ महीने पहले गांव की ही एक युवती को भगा ले गया था। इसी को लेकर महिला के पति व परिवारी जनों में रंजिश चल रही थी। प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का होना बताया जा रहा है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आगे की विधि कार्रवाई जारी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम किशनपुर की मडैया (क्योंटरा) निवासी सागर कुमार उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र सोनेशंकर यादव कुछ महीने पहले ग्राम ताल्हेंपुर निवासी एक महिला को भाग ले गया था, इसके बाद वह वापस आया। गत 28 अक्टूबर को वह अपने गांव किशनपुर की मडैया से ताल्हेंपुर अपनी चचेरी बहन के यहां आया हुआ था, तभी उसकी हत्या हो गई। इसके अलावा उसके शव को बोरा में भरकर गांव के बाहर बाजार के खेतों में फेंक दिया गया। शव की शिनाख्त न हो इसलिए युवक का चेहरा आग से झुलसा दिया गया। मंगलवार की सुबह खेतों पर बाजरा काटने गये एक किसान को खेत में एक बोरा दिखाई दिया। जब किसान ने पास में जाकर बोरा को हिलाया तो उसमें खून बह रहा था। जिस पर किसान के हाथ-पांव फूल गये। किसान ने ग्रामीणों को इस आशय की जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस आशय की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के माध्यम से पुलिस को दी गयी। जिस पर कोतवाल पंकज मिश्रा हमराही बल के साथ एवं पुलिस अधीक्षक चारू निगम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां पर पुलिस ने शव को बरामद किया। फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स आदि के नमूने लिए। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिन पहले गत 28 अक्टूबर को सागर कुमार ग्राम ताल्हेंपुर में अपनी चचेरी बहन के यहां आया हुआ था। एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। कुछ महीने पहले वह महिला को साथ लेकर चला गया था, जो वापस आये। इसी के चलते महिला के परिवारीजनों से रंजिश चल रही थी। पुलिस अधीक्षक ने महिला के घर पर जायजा लिया। मिले साक्ष्यों के आधार पर समझ में आ रहा है की घटना स्थल महिला का घर ही रहा है। युवक शराब पीकर अपनी बहन के यहां आया हुआ था, तभी घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस आशय का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए टीम में गठित कर दी गई है आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान…
सांसद प्रत्याशी छोटेलाल खरवार का हुआ जोरदार स्वागत चकिया, चन्दौली। चकिया विधानसभा के ग्राम पंचायत…
अमन यात्रा ब्यूरो। औरैया: सोलह मई 1858 को ब्रितानी सैनिकों से गुरिल्ला युद्ध मे शहीद…
पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत थाना सट्टी पुलिस ने गुरुवार को गैर जनपद से प्राप्त…
पुखरायां। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को लेकर थाना भोगनीपुर पुलिस…
कानपुर देहात। गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय सिठऊपूर्व में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें…
This website uses cookies.