फतेहपुर

फतेहपुर कानपुर स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्येक मतदाता का हार्दिक अभिनंदन : अविनाश सिंह चौहान

कानपुर स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पार्टी समर्थकों के साथ सुबह से ही सक्रिय दिखाई दीं।

सुशील त्रिवेदी,फतेहपुर : कानपुर स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला पार्टी समर्थकों के साथ सुबह से ही सक्रिय दिखाई दीं। उनकी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को बढ़ाया। इधर पार्टी प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया है.
उन्होंने कहा किभारतीय जनता पार्टी फतेहपुर कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के एमएलसी प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान ने फतेहपुर कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के सभी मतदाताओं को धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा लोकतंत्र के महोत्सव में मतदान के कर्तव्य का निर्वहन करने वाले प्रत्येक सम्मानित मतदाता का हार्दिक अभिनंदन करते हैं.
आपका एक वोट प्रदेश में लोकतंत्र और सुशासन को मजबूत करेगा। फतेहपुर कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के मतदाताओं ने बंपर वोटिंग भाजपा के पक्ष में की है भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में सभी सीटें जीतने जा रही है मोदी एवं योगी के डबल इंजन सरकार को स्थानीय चुनाव एमएलसी में भी मतदाताओं ने भारी समर्थन दिया है हम फतेहपुर कानपुर नगर कानपुर देहात के मतदाताओं के आभारी है.
एवं उन सभी को धन्यवाद प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, राम जी गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कटियार, राम जी मिश्रा, नामित सभासद गोपाल सैनी, राजेश शर्मा, अशोक श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योत्सना कटियार, आदि व्यवस्था में लगे रहे। वहीँ कार्यकर्ताओं के उत्साह वर्द्धन में वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर त्रिपाठी, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह चौहान, श्यामू शुक्ला, राम जी तिवारी, पूर्व सभासद बबलू भारती ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Share
Published by
AMAN YATRA

Recent Posts

डीबीटी कार्य पूर्ण न करने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) कार्य अपने स्तर…

56 mins ago

बच्चों को पढ़ाने वाले सरकारी अध्यापकों का अब होगा मूल्यांकन, पढ़ाते समय क्लास रूम की होगी रिकॉर्डिंग

कानपुर देहात। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में किए जा सुधार के क्रम…

4 hours ago

दीक्षा एप के प्रयोग में रुचि नहीं दिखा रहे शिक्षक, हो सकती है कार्यवाही

कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा एप का प्रयोग करने में रुचि…

4 hours ago

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: एक जुलाई को 55 फीसदी होगा महंगाई भत्ता

कानपुर देहात। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जुलाई 2024 में एक बार फिर…

4 hours ago

प्रार्थना सभा में ही जांची जाएगी शिक्षकों की उपस्थिति

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों को अनिर्वाय रूप से प्रार्थना सभा…

4 hours ago

ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन…

6 hours ago

This website uses cookies.