फतेहपुर

फतेहपुर : मणिपुर हिंसा के विरुद्ध कलेक्ट्रेट में गरजा गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक, राष्ट्रपति को ज्ञापन किया प्रेषित

गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँची और मणिपुर हिंसा महिला अत्याचारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की |

विवेक सिंह, फतेहपुर। गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुँची और मणिपुर हिंसा महिला अत्याचारों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए आवाज बुलंद की | हिंसा रोकने में असमर्थ मणिपुर राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की प्रमुख मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया | संगठन की अध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि मणिपुर राज्य में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ बर्बरतापूर्ण अमानवीय कृत्य किया जा रहा है वह देश के लिए बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है ऐसा कृत्य करने वाले जघन्य अपराधियों को फांसी दी जाये और मणिपुर राज्य सरकार जो पूरी तरह से असफल है हिंसा रोकने व महिलाओं को सुरक्षा देने में ऐसी सरकार को बर्खास्त कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये | ज्ञापन में जिले के भी मुद्दे गंभीरता से उठाये गए जो इस प्रकार से रहे कि बिजली आपूर्ति व नहरो में पानी की आपूर्ति की जाए ताकि बारिश के आभाव में परेशान किसानों की फसल ना सूखे इसी के साथ बिन्दकी ललौली व बहुआ गाजीपुर असोथर आदि जिले की सभी खस्ताहाल सड़को को ठीक कराया जाये व बाँदा मार्ग में संचालित अवैध जिंदपुर टोल प्लाजा बंद किया जाये एवं जिले में पुलिस थानों में पुलिस हीलाहवाली ना करें महिलाओं व आम जनमानस की सुनवाई की जाये न्याय दिलाया जाये | अध्यक्ष हेमलता पटेल नें बताया की यदि मांगो व समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होंगे जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व शासन प्रशासन का होगा | इस दौरान सरला सिंह, उर्मिला, मधू पटेल, संयोगिता, राजरानी, प्रीती, शहरून, कमला, रंजना, सुधा, विमला, रानी, संजना, गंगाविशुन, रेखा, आरती आदि लोग मौजूद रहीं |

Author: Pranshu Gupta

Pranshu Gupta

Recent Posts

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

5 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

5 hours ago

कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी विशेष कक्षाएं

लखनऊ/कानपुर देहात। सूबे के माध्यमिक विद्यालयों में कमजोर विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। इन विद्यार्थियों…

5 hours ago

वीडियोज के जरिए अध्यापन कार्य का डायट करेगा मूल्यांकन

कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के शिक्षण कार्य का अब मूल्यांकन किया…

7 hours ago

This website uses cookies.