इस प्रकार हुआ हादसा

र्मा उर्फ नीशू, 19 वर्षीय राघव शुक्ला, 16 वर्षीय राज कश्यप, 18 वर्षीय गोलू गुप्ता सोमवार को अपराह्न करीब एक बजे बाइक से हुसेनगंज थाने के ओम घाट भिटौरा पहुंचे। यहां पर सभी एक साथ गंगा स्नान के लिए  पानी में उतरे। अचानक राज कश्यप व गोलू गुप्ता ने अपने पांचों साथियों को डूबते देखा। दोनों बाहर निकले और शोर मचा दिया। खबर पुलिस को दी गई। इस पर स्थानीय गोताखोरों को लेकर पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने आलोक, रितिक व अमित को खोज निकाला। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सक ने आलोक व रितिक को मृत घोषित कर दिया। अमित का अस्पताल में इलाज चल रहा है।