फर्राटे से अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूलों के बच्चे

फर्राटे से अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे। प्रयोग कई बार हुआ लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को कराया गया स्पोकेन इंग्लिश का कोर्स लेकिन कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन अब बेसिक शिक्षा विभाग एक ऐसी कार्ययोजना बना रहा है जिसमें चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की अंग्रेजी बोलने में दिलचस्पी बढ़ाते हुए प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कानपुर देहात । फर्राटे से अंग्रेजी बोलेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे। प्रयोग कई बार हुआ लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सरकारी स्कूल के शिक्षकों को कराया गया स्पोकेन इंग्लिश का कोर्स लेकिन कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन अब बेसिक शिक्षा विभाग एक ऐसी कार्ययोजना बना रहा है जिसमें चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों की अंग्रेजी बोलने में दिलचस्पी बढ़ाते हुए प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसका तकनीकी फ्रेमवर्क भी बनेगा जिससे हर शिक्षक की अंग्रेजी में दक्षता भी नापी जाएगी। इसके लिए विभाग निजी एजेंसियों की मदद लेगा। ये एजेंसी कंटेंट के साथ तकनीक को भी जोड़ेगी। पहले जूनियर स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। अगले सत्र में प्राइमरी के शिक्षकों और इसके बाद के शैक्षिक सत्रों में छात्र छात्राओं को स्मार्ट क्लास की मदद से अंग्रेजी सिखाई जाएगी। निपुण भारत मिशन सूची में अंग्रेजी भी जोड़ी जाएगी और इसका असेसमेंट भी ऑनलाइन होगा। इसमें नौ मॉड्यूल होंगे और यह छह महीने चलेगा।

ऑडियो-विजुअल और संवादात्मक होंगे सेशन-
तकनीकी फ्रेमवर्क में ऐसे संवादात्मक क्रियाएं जोड़ी जाएंगी कि शिक्षकों को इसमें दिलचस्पी जगे। तकनीक के माध्यम से पहले उसकी दक्षता नापी जाएगी और फिर उसे उसके हिसाब से कोर्स दिए जाएंगे। मसलन उस शिक्षक को व्याकरण आती हो या शब्दावली मजबूत हो तो उसे आगे के स्तर के मॉड्यूल दिए जाएंगे। इस कोर्स में ऑडियो विजुअल और इंटरैक्टिव सेशन होंगे ताकि उनकी रुचि बनी रहे। इसमें प्रैक्टिकल पर ज्यादा जोर होगा, न कि पढ़कर जवाब देने पर इसमें काउंसलर की व्यवस्था भी होगी। लर्निंग आउटकम की तरह इसके पोर्टल पर दिखेगा कि किस ब्लॉक के कितने शिक्षकों ने कोर्स को पूरा किया है।

अभी तक चल रहे कोर्स नहीं हुए प्रभावी-
अभी तक दीक्षा एप या आंग्ल भाषा संस्थान के स्पोकेन इंग्लिश के कोर्सों को विभाग चला रहा है। इसमें मॉड्यूल आते हैं और शिक्षकों को उन्हें पूरा करना होता है लेकिन कक्षाओं पर इसका असर नहीं दिख रहा है। शिक्षकों की माने तो यह बहुत उबाऊ प्रक्रिया है। इसमें समय भी ज्यादा लगता है जबकि हम लोगों के पास समय का अभाव रहता है। इसमें मॉड्यूलवार चैप्टर आते हैं और इसके बाद सवाल जवाब देने पर प्रमाणपत्र दिया जाता है जिस कारण इसमें शिक्षक रूचि नहीं ले रही हैं।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मा० प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता…

2 mins ago

परिषदीय शिक्षकों को विभाग देगा सिम कार्ड और अनलिमिटेड डाटा पैक

कानपुर देहात। जिले के 1925 शिक्षकों को टैबलेट तो मिले लेकिन पोर्टल से वह सूचनाओं…

9 mins ago

जिलाधिकारी ने अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में कार्यरत कार्मिकों को पोस्टल वैलेट के माध्यम से मतदान हेतु की बैठक,दिए निर्देश।

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों को…

5 hours ago

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत,परिजनों में मची चीख पुकार

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के बल्हरामऊ गांव निवासी एक बुजुर्ग की सोमवार भोर…

8 hours ago

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में 157 लोगों को मिला सफल उपचार

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार…

19 hours ago

कानपुर देहात में यूकेलिप्टस के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव,पुलिस छानबीन में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है।यहां रविवार को एक यूकेलिप्टस के बाग…

19 hours ago

This website uses cookies.