एजेंसी, अयोध्या:- फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को रामनगरी पहुंची। यहां उन्होंने रामलला का दर्शन-पूजन कर मंदिर निर्माण को देखा। मंदिर के पुजारी संतोष तिवारी ने प्रसाद और रामनामा वस्त्र देकर अभिनेत्री का स्वागत किया। अभिनेत्री ने कहा कि कई सारे महान लोगों की मंदिर को देखने के लिए जान चली गईं। राम मंदिर के लिए कारसेवकों ने अपनी जान दी है।
600 साल का संघर्ष यदि साकार हो रहा है तो मोदी सरकार की वजह से..योगी आदित्यनाथ ने भी राम मंदिर के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया है| सृष्टि के नायक की जन्मभूमि जिसकी करोड़ों लोगों से आस्था जुड़ी है। हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा तीर्थ स्थान अयोध्या है। उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर जिसकी सदियों से हिंदू कामना करते आए है उसको हम लोग देखेंगे। अयोध्या सनातन संस्कृति की पूरे विश्व में खूबसूरत पहचान बन जाएगा। वही 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा यह सौभाग्यपूर्ण दिन आ रहा है। कंगना ने कहा कि हमारी फिल्म तेजस्व में राम मंदिर की अहम भूमिका है। जिसके लिए हम लोग अयोध्या आए हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…
कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…
भारत यात्रा पर निकलें जालौन व प्रयागराज के दौ नौजवान, कर रहें लोगों को जागरूक…
This website uses cookies.