मौदहा,हमीरपुर,अमन यात्रा : बरगदाही अमावस के पर्व के चलते महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र व स्वस्थ रहने की कामनायें कीं।जेठ माह में पड़ने वाली बरगदाही अमावस्या को महिलाओं ने सुबह से व्रत रख अपने पति की लंबी उम्र व स्वस्थ रहने को लेकर वटवृक्ष की पूजा कर मन्नत मांगी। इस त्यौहार के चलते महिलाएं सुबह से ही अपने घरों में पकवान बनाकर व पूजा की थाली सजा कर अपने अपने घरों के पास के वट वृक्षों में पहुंच पूजन अर्चन करती रहीं। यह सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। कई गलियों में वटवृक्ष होने के चलते पूजन करने वाली महिलाओं की भीड़ अधिक होने से रास्ता भी बाधित रहा। ऐसा कथन है कि सावित्री ने अपने पति की मौत के बाद यमराज से अपने पुत्रवती होने का वरदान प्राप्त करने के बाद यमराज को अपने मृत पति की जान बख्शने को मजबूर कर दिया था तब से महिलायें बड़ी श्रद्धा के साथ इस व्रत को रखतीं हैं।
पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…
कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…
कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…
भारत यात्रा पर निकलें जालौन व प्रयागराज के दौ नौजवान, कर रहें लोगों को जागरूक…
This website uses cookies.