कानपुर देहात

बरौर : जगम्मनपुर गांव में नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, तीन लोग हुए बुरी तरह घायल

बरौर थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में रविवार सुबह नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद के चलते तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में रविवार सुबह नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए विवाद के चलते तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्यवाही की बात कही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में नाली में पाइप डालने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में आपस में विवाद शुरू हो गया।

देखते देखते दोनों पक्षों में आपस में संघर्ष शुरू हो गया। संघर्ष के दौरान प्रथम पक्ष के सौरभ शुक्ला पुत्र विकास शुक्ला व विकास शुक्ला पुत्र अश्वनी तथा दूसरे पक्ष से नवनीत शुक्ला पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।थाना पुलिस द्वारा घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी शिव ठाकुर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह व भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल की जांच पड़ताल कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना में गोली चलने की बात भी सामने आई है।

थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जगम्मनपुर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में सुबह नाली में पाइप डालने को लेकर विवाद हुआ था।जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में गोली चलने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

1 hour ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

3 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

5 hours ago

बुजुर्ग महिला का रेलवे लाइन किनारे क्षत विक्षत अवस्था में मिला शव,परिजनों में मचा कोलाहल

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलासा लालपुर स्टेशन के मध्य शुक्रवार सुबह एक बुजुर्ग महिला की…

6 hours ago

कानपुर देहात में मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,फैली सनसनी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान…

9 hours ago

This website uses cookies.