लखनऊ, अमन यात्रा । उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने के प्रयास में लगी कांग्रेस ने शनिवार को प्रदेश के तीन जिलों से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा को रवाना किया। नौ दिनी यह तीनों यात्राएं 27 जिलों में पहुंचेंगी। बाराबंकी में प्रतिज्ञा यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ी घोषणएं भी कीं।