बूथ कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुँचायें – प्रकाश पाल

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचें। श्री पाल आज जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित हिन्दी भवन में रनियां अकबरपुर क्षेत्र के मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

अकबरपुर,सुशील त्रिवेदी :  भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचें। श्री पाल आज जिला मुख्यालय अकबरपुर स्थित हिन्दी भवन में रनियां अकबरपुर क्षेत्र के मण्डल कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस संबंध में मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात विधानसभा सम्मेलन हिंदी भवन अकबरपुर में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यक्रम में भाग लिया रनिया विधानसभा के सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंडलों से आए पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा हमें प्रत्येक बूथ में सूक्ष्म संरचना के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना है।

ये भी पढ़े-   टोक्यो ओलंपिक के प्रतिभागी खिलाड़ियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम हेतु जनपद से तीन बसों को किया गया रवाना

 

आगामी 25 सितंबर को दीनदयाल जयंती के अवसर पर प्रत्येक मंडल में पन्ना प्रमुख सहित मंडल के पदाधिकारी पंडित दीनदयाल की जयंती मनाएंगे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए केंद्र एवं प्रदेश की चल रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा कोविड-19 महामारी के समय केंद्र सरकार द्वारा जिस प्रकार की तत्परता दिखा कर वैक्सीन को डेवलप किया गया गरीब से गरीब व्यक्ति को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराई गई यह मोदी सरकार के द्वारा ही संभव हो पाया पुराने दशकों में कोई भी महामारी आती थी उसकी वैक्सीन डेवेलप करने में कई दशक लग जाते थे आज हम आत्मनिर्भर हैं.

 

मोदी एवं योगी सरकार द्वारा हर व्यक्ति के बैंक खातों को जीरो बैलेंस के साथ खोलना सब्सिडी की रकम सीधे खातों में ट्रांसफर करना किसान निधि बिना भ्रष्टाचार के किसानों को उपलब्ध कराना गरीब माताओं बहनों को मुफ्त में सिलेंडर उपलब्ध करा कर माताओं बहनों की कठिनाइयों को दूर करना सभी गांवों में शौचालय की व्यवस्था करना गरीब भाई  बहनों के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक मुफ्त में इलाज उपलब्ध कराना किसानों को ऋण माफ करना सभी ग्रामों को बिजली की व्यवस्था करना ग्रामीण सड़कों को पक्की सड़कों के साथ मुख्य मार्गों  से जोड़ना प्रदेश में लूट हत्या फिरौती भू माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराना सरकारी नौकरियों में जीरो टोलरेंस के आधार पर भ्रष्टाचार रहित नौकरी उपलब्ध कराना करोना काल के बावजूद प्रदेश को व्यापारिक हब के रूप में विकसित करना कई सदियों से चले आ रहे हैं भगवान राम के मंदिर को बनाने का कार्य करना धारा 370 एवं 35 ए को कश्मीर से खत्म करना देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना विश्व के पटल पर भारत को सम्मान दिलाना हमारी सरकार की उपलब्धियां है हम अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाकर के उनकी जन समस्याओं को निवारण के लिए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का जोर दिया।

 

ये भी पढ़े-   केन्द्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा का नगर में हुआ जोरदार स्वागत

जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं को विपक्षी पार्टियों द्वारा चलाए जा रहे दुष्प्रचार से बचने के लिए जन जागरण कार्यक्रम गांव गांव तक चलाने का आग्रह किया ताकि विपक्षी पार्टियों की आधारहीन दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक प्रतिभा शुक्ला ,अनिल शुक्ला ,अजय प्रताप सिंह ,डॉ सतीश शुक्ला ,बबलू शुक्ला, विजय सोनी ,मलखान सिंह चौहान, ज्योत्सना कटियार, बबलू कटियार, बालजी शुक्ला ,मनोज शुक्ला, अनीता सचान ,रवि सतीजा, कृष्णा गौतम ,विशंभर सोनकर ,विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

कानपुर देहात में मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला,फैली सनसनी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार रात्रि मूंग की फसल की रखवाली करने गए एक बुजुर्ग किसान…

2 hours ago

चकिया: सांसद प्रत्याशी छोटेलाल खरवार का हुआ जोरदार स्वागत…

सांसद प्रत्याशी छोटेलाल खरवार का हुआ जोरदार स्वागत चकिया, चन्दौली। चकिया विधानसभा के ग्राम पंचायत…

4 hours ago

बैटल ऑफ बीझलपुर के 81 शहीदों का मनाया गया बलिदान दिवस

अमन यात्रा ब्यूरो। औरैया: सोलह मई 1858 को ब्रितानी सैनिकों से गुरिल्ला युद्ध मे शहीद…

14 hours ago

परिवार समेत निडर होकर करें मतदान

पुखरायां। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लोकसभा चुनाव को लेकर थाना भोगनीपुर पुलिस…

15 hours ago

This website uses cookies.