उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बेटियां ही परिवार की प्रथम परिभाषा है : दीपिका सिंह

सोमवार को मिशन शक्ति 4.0  के अंतर्गत ब्लॉक सरवनखेडा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

सरवनखेड़ा कानपुर देहात,अमन यात्रा।  सोमवार को मिशन शक्ति 4.0  के अंतर्गत ब्लॉक सरवनखेडा में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हेतु जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता दीपिका सिंह सेंगर के द्वारा की गई  जिसमें कन्या भ्रूण हत्याके खिलाफ, बाल विवाह रोकथाम हेतु किशोरियों, महिलाओं एवं पुरुषो को जागरूक किया गया। महिला शक्ति केंद्र  से महिला कल्याण अधिकारी प्रतिमा श्रीवास्तव  द्वारा   बाल विवाह रोकथाम हेतु विस्तृत जानकारी दी गई तथा जिला समन्वयक रिचा तिवारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही सभी को सपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी उमा शंकर, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवम आगनवाड़ी की करकर्ती आदि मौजूद रहीं।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button