लखनऊ / कानपुर देहात। चंद्रयान-3 की सफलता के बीच बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों को देश के महान गणितज्ञों और वैज्ञानिकों को पढ़ाने की योजना पर कार्य शुरू किया जा रहा है। विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने वाली विभूतियों पर केंद्रित निर्माण की कार्यशाला राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान में चल रही है। इसमें विषय विशेषज्ञों को बुलाया गया है जो वैज्ञानिकों के जीवन परिचय के साथ उनकी उपलब्धियों को संकलित करने का कार्य कर रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अगले सत्र से महान गणितज्ञ और खगोल विज्ञानी आर्यभट्ट, गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त, खगोल विज्ञानी वराहमिहिर, भाष्कर के साथ ही श्रीनिवास रामानुजन, डा. एपीजे अब्दुल कलाम, सत्येंद्र नाथ बोस सीवी रमन आदि को पढ़ाए जाने की तैयारी है। इन महान विभूतियों की उपलब्धियों और उनकी विशेषताओं को संकलित करते हुए गणित और विज्ञान विषय में पूरक पुस्तक तैयार की जाएगी। इसके माध्यम से छात्र-छात्राएं न सिर्फ इनकी उपलब्धियों को जान सकेंगे बल्कि देश की समृद्ध विरासत से भी परिचित होंगे। इसके साथ ही उनमें गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि पुस्तक निर्माण के लिए कार्यशाला में विषयों के जानकार प्रवक्ता बुलाए गए हैं। पुस्तक तैयार होने के बाद इसे पढ़ाने के लिए शासन स्तर से निर्णय लिया जायेगा।
राजेश कटियार , कानपुर देहात। मतदाता जागरूकता को लेकर बीएसए द्वारा एक खास गीत तैयार…
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर महाविद्यालय में लिस्बन विश्वविद्यालय पुर्तगाल के प्रोफेसर जेकेबी टियागा…
कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत चतुर्थ चरण दिनांक 13.05.2024 को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र…
कन्नौज : सेण्ट्रल यूपी अंतर्गत जनपद कन्नौज में NSUI के छात्र नेता सौरभ सौजन्य के…
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को लेकर हमेशा संकट बना रहता है।…
सुशील त्रिवेदी l मतदाता जागरूकता को लेकर आज सरवन खेड़ा ब्लॉक के बीएस मॉडर्न स्कूल…
This website uses cookies.