कानपुर देहात

भाजपा इस बार 400 के पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है : डाक्टर सतीश शुक्ल

भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई इस बैठक को गांव चलो अभियान के संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने बैठक ली सर्वप्रथम नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया गया.

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय माती में संपन्न हुई इस बैठक को गांव चलो अभियान के संयोजक डॉक्टर सतीश शुक्ला ने बैठक ली सर्वप्रथम नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों का अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया गया सभी मंडल अध्यक्षों ने कानपुर देहात से सभी लोकसभा सीटे जीत का आश्वासन दिया डॉक्टर सतीश शुक्ला ने मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी देश में इस बार 400 सांसद लोकसभा में पहुंचने का लक्ष्य रखा है.

हम सभी लोग एक एक सूत्र में बंध कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करें जनता ने हमें निकाय चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भरपूर समर्थन दिया है यह समर्थन पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर आधारित है जिनका उद्देश्य था अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति का विकास करना भारतीय जनता पार्टी इसी सिद्धांत पर काम कर रही है सबका साथ सबका विकास हमारा मुख्य उद्देश्य है गांव चलो अभियान की बैठक में डॉक्टर सतीश शुक्ला ने कहा प्रत्येक गांव में प्रवासी एवं संयोजकों की घोषणा हो चुकी है जल्द ही गांव-गांव में गांव चलो अभियान प्रारंभ होगा जिसमें प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे.

मंडल अध्यक्ष किशन मिश्रा ओमकार सिंह पंकज दुबे विभुवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत रविंद्र अवस्थी पुच्चू सुनील शर्मा पवन राजपूत शिव विलास मिश्रा सुमित दिवाकर मुनेश शुक्ला अवधेश कमल नरेंद्र सिंह वरुण राजपूत अतेंद्र कटियार राहुल निषाद शुभम सिंह चौहान पंकज सचान मुकुल पांडे का स्वागत डॉ सतीश शुक्ला द्वारा किया गया बैठक में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राम जी मिश्रा  महामंत्री बबलू शुक्ल विकास मिश्रा मीडिया प्रभारी सत्यम सिंह चौहान मनोज शुक्ला लाला केपी सिंह काशीपुर श्यामू शुक्ला आदि रहे।

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ट्रेन से कटकर महिला की दर्दनाक मौत,पुलिस शिनाख्त में जुटी

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में शुक्रवार रात्रि एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर…

11 hours ago

कानपुर देहात में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ युवक ने किया सुसाइड,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में गुरुवार देर रात मानसिक रूप से परेशान एक अधेड़ उम्र व्यक्ति ने…

13 hours ago

मतदान में लगे कार्मिकों की लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्ष को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश

कानपुर देहात। मतदान की पार्टी में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध  कठोर कार्रवाई की तलवार लटकी…

16 hours ago

अवैध तमंचा कारतूस संग शातिर भेजा गया जेल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। लोकसभा चुनाव को लेकर अपराध नियंत्रण की दिशा में कार्यवाही करते हुए…

18 hours ago

अपर जिलाधिकारी ने हीट वेव (लू) के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी, करें पालन

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व केशव नाथ गुप्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग से…

20 hours ago

This website uses cookies.