भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्यों की पहली सूची जारी की है। इसमें पहले आठ जिलों के प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी की गई। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। शासन-प्रशासन से लेकर पार्टियों और दावेदारों ने सभी ने अपनी कमर कस ली है और ताबड़तोड़ तैयारियों में जुट गए हैं।

इसके बाद चार और जिलों के प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी गई। भाजपा ने शुक्रवार को पहले दिन जिलों के जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की, उनमें गाजियाबाद, महोबा, सहारनपुर, चित्रकूट, कानपुर नगर, रामपुर, संत कबीर नगर तथा गोरखपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों के नाम थे।

इसके बाद पार्टी ने एक और सूची जारी कर दी। इसमें झांसी, रायबरेली, श्रावस्ती तथा अयोध्या के प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने तीसरी सूची में आगरा, हाथरस, बरेली, जौनपुर, भदोही तथा प्रयागराज के प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया।  आज जारी भारतीय जनता पार्टी की सूची में 417 पंचायत सदस्य उम्मीदवारों का नाम हैं।

पार्टी गांव की सरकार बनाने की ओर लगी है। पार्टी प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी का सिंबल प्रदान कर रही है।