उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

भारत ने हमेशा मानवता के हितार्थ ही सोचा: प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में आज महर्षि अरविंद की दृष्टि से भारत, विश्व और मानवता पर आधारित ‘भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म’ विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। दीनदयाल शोध केंद्र तत्वावधान में आयोजित इस परिचर्चा की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने की।

Story Highlights
  • सीएसजेएमयू में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म परिचर्चा आयोजित
  • स्थानीय प्रतिनिधि उमेश कटियार ने महर्षि अरविंद के विचारों को, उनकी सोच को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।

कानपुर,अमन यात्रा।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में सोमवार को महर्षि अरविंद की दृष्टि से भारत, विश्व और मानवता पर आधारित ‘भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म’ विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया। दीनदयाल शोध केंद्र तत्वावधान में आयोजित इस परिचर्चा की अध्यक्षता प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने की। भारतीय संस्कृति के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने सभी धर्मों का सम्मान किया। हमने हमेशा बेहतर और मानवता के हितार्थ ही सोचा और उस पर अमल किया। भारत पर कई विदेशी आक्रांताओं ने कई बार हमले किए, फिर भी महर्षि अरविंद जैसे अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से भारतीयता को हमेशा जीवंत रखा।

श्री अरविंद आश्रम, उड़ीसा का प्रतिनिधित्व करते हुए लिपिका रथ ने महर्षि अरविन्द के पांच स्वप्न-स्वतंत्र और संयुक्त भारत, एशियाई देशों की मुक्ति और परिषद, विश्व संघ, विश्व में भारत का आध्यात्मिक नेतृत्व, नए युग का जन्म से सभी को अवगत कराते हुए इसका अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि इस साल 15 अगस्त को महिर्षि अरविंद का 150वां जन्म दिवस मनाया जायेगा। इसी उपलक्ष्य में हमने एक यात्रा शुरु की है जो कि श्री अरविंद की जन्मभूमि से तपोभूमि तक जायेगी। राजेश साहू ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से छात्रों को समझाया कि अपने को इतना काबिल बनाइये कि सफलता खुद आपके पीछे आए।

स्थानीय प्रतिनिधि उमेश कटियार ने महर्षि अरविंद के विचारों को, उनकी सोच को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. पंकज द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शुभा सिंह ने किया। परिचर्चा में स्थानीय प्रतिनिधि मनोज कुमार अवस्थी, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. योगेन्द्र पाण्डेय, डॉ. दिवाकर अवस्थी, डॉ. ओमशंकर गुप्ता, डॉ. मनीष द्विवेदी, डॉ. रश्मि गौतम, डॉ. मुनीष रस्तोगी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button