Categories: Uncategorized

मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में साहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज

अभिनेता मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पाटिल का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है.

मुंबई,अमन यात्रा। अभिनेता मनोज पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और अन्य तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पाटिल का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है. ‘मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के पूर्व विजेता मनोज पाटिल ने मुंबई के उपनगर ओशिवारा में अपने आवास पर कथित तौर पर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी.

 

 

पाटिल की मैनेजर परी नाज़ ने बताया कि घटना बुधवार देर रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच ओशिवारा में साईलीला इमारत स्थित उनके घर पर हुई. पाटिल के परिवार वाले उन्हें तत्काल अस्पताल ले कर गए,जहां उनकी हालत ‘गंभीर बताई जा रही है.

नाज़ ने बताया कि पाटिल एक मॉडल हैं. कुछ दिन पहले पाटिल ने ओशिवारा पुलिस को पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने एक बॉलीवुड अभिनेता के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने और उनके पेशेवर जीवन में समस्याएं पैदा करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी. नाज़ ने कहा कि उन्होंने उस अभिनेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाने की मांग भी की थी.

इस बीच, ओशिवारा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि हमारे अधिकारी कूपर अस्पताल गए थे, जहां पाटिल भर्ती है. पाटिल का जन्म 1992 में हुआ था और उन्होंने 2016 में ‘मिस्टर इंडिया मेन्स फिजिक ओवरऑल चैंपियनशिपÓ जीती थी.

Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Recent Posts

ग्रीष्मकालीन शिविर में परिषदीय बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कानपुर देहात। वर्तमान शैक्षणिक सत्र के अन्तिम कार्य दिवस में प्राथमिक विद्यालय खेम निवादा रसूलाबाद…

12 hours ago

स्कूलों में स्टूडेंट्स रोज लगाएंगे ध्यान, बनेंगे बलवान, स्कूल खुलते ही शुरू होगा अभियान

कानपुर देहात। स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखारने और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने…

12 hours ago

ग्रीष्मावकाश: परिषदीय विद्यालय 17 जून व इंटर कॉलेज 30 जून तक बंद

कानपुर देहात। सूबे के कक्षा एक से आठ तक स्कूलों में शनिवार को गर्मी की…

12 hours ago

अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और वोट डालने जरूर जाएं : मिलन यादव समाजसेवी

अमन यात्रा ब्यूरो,पुखरायां।लोकसभा निर्वाचन 2024 के पांचवें चरण के मतदान में आगामी 20 मई सोमवार…

12 hours ago

जिलाधिकारी के नेतृत्व में पोलिंग पार्टियां सकुशल हुई रवाना

कानपुर देहात। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल,शांतिपूर्ण,निष्पक्ष रूप में संपन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी…

17 hours ago

मंत्रमुग्ध कर देने वाली सजावट के साथ तृतीय वार्षिक श्याम महोत्सव हुआ संपन्न

अमन यात्रा ब्यूरो। कानपुर देहात जनपद मुख्यालय स्थित जनकपुरी मैदान में खाटू श्याम बाबा का…

17 hours ago

This website uses cookies.